फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   मारपीट कर हवाई फायर करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

मारपीट कर हवाई फायर करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 23 Jan 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
मारपीट कर हवाई फायर करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
मारपीट कर हवाई फायर करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी एक युवक के साथ मारपीट और हवाई फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आदर्श नगर निवासी सिकंदर उर्फ बासोड़ा, सुभाष बस्ती निवासी भूपेंद्र उर्फ गोलू और राहुल उर्फ बच्ची के रूप में हुई है। जांच अधिकारी एसआई अनिल कुमार ने बताया कि सुभाष बस्ती निवासी प्रवीण ने अपनी शिकायत में कहा था कि 21 सितंबर की रात करीब साढ़े दस बजे उसका भाई कृष्ण अपने प्लाट से घर आ रहा था। रास्ते में बच्ची उर्फ राहुल, भूपेंद्र उर्फ गोलू व सिकंदर उर्फ बासोड़ा ने मारपीट शुरू कर दी। उसे मौके पर पहुंच कर बीच-बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। उसके पिता मौके पर पहुंचे तो आरोपी हवाई फायर करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। रामपुरा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, हवाई फायरिंग करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने सोमवार की शाम को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed