फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   मंत्री का पीटाई का झूठा वीडियो वायरल करने के आरोप में आप नेता गिरफ्तार, जमानत

मंत्री का पीटाई का झूठा वीडियो वायरल करने के आरोप में आप नेता गिरफ्तार, जमानत

Fri, 04 Jan 2019 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
मंत्री का पीटाई का झूठा वीडियो वायरल करने के आरोप में आप नेता गिरफ्तार, जमानत
मंत्री का पिटाई का झूठा वीडियो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार आप जिलाध्यक्ष को मिली जमानत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ बनवारी लाल की पिटाई का झूठा वीडियो वायरल करने के आरोप में बावल थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आप के जिलाध्यक्ष संदीप यादव को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। यहां से उनको जमानत मिल गई। जमानत मिलने के बाद पत्रकार वार्ता में संदीप यादव ने कहा कि उनको राजनीति साजिश के तहत फंसाया गया है। यह वीडियो मंत्री के विरोधियों ने ही वायरल किया है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को सोशल मीडिया पर जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल की पिटाई के नाम एक वीडियो वायरल किया गया था। जांच में पाया गया कि यह वीडियो आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष संदीप यादव ने वायरल किया था। बावल थाना पुलिस ने मंत्री के निजी सचिव धर्मबीर की शिकायत पर आप नेता के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उनको गिरफ्तार किया था। वीरवार को आप नेता को कोर्ट में पेश किया गया, जिसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन


मंत्री के विरोधियों ने किया वायरल
पत्रकार वार्ता में संदीप यादव ने कहा कि भाजपा स्वयं ही फेक न्यूज की फैक्ट्री चलाती है। उन्होंने कहा कि यह तथाकथित फेक वीडियो भाजपा के बागी गुटों द्वारा ही चलाई गई है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो पिछले 4-5 दिन से वायरल है। इस दौरान किसी दूसरे व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं की गई। प्रदेश प्रवक्ता सुधीर यादव ने बताया कि हम अपने स्तर पर इस पूरे मामले की जांच करेंगे और सारे सुबूत कोर्ट और पुलिस को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed