{"_id":"5a04c2dd4f1c1bda538bc088","slug":"131510261469-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्गर नहीं बनाने पर बोतल से किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बर्गर नहीं बनाने पर बोतल से किया हमला
Updated Fri, 10 Nov 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्गर नहीं बनाने पर बोतल से किया हमला
रेवाड़ी। शहर के रामपुरा मोड़ पर एक रेहड़ी वाले को बर्गर बनाने से मना करना महंगा पड़ गया। पीड़ित युवक का आरोप है कि बर्गर नहीं बनाने पर उस पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे शहर के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। यहां से उपचार के बाद वीरवार को घर पहुंचने पर रामपुरा पुलिस की ओर से युवक के बयान दर्ज किए गए।
रामपुरा मोड़ पर पीड़ित राजेश का कहना है कि बुधवार को देर रात वह अपनी दुकान बंद कर रहा था। इसी दौरान एक युवक ने उसे बर्गर बनाने के लिए कहा। लेकिन माल नहीं होने के चलते उसे मना कर दिया। थोड़ी देर बाद ही एक अन्य युवक बीयर की बोतल हाथ में लेकर आया और उस पर हमला कर दिया। रामपुरा थाना एसएचओ ने बताया कि युवक के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।