फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   डीसी से डेढ़ लाख की रिश्वत मांगने का आरोपी रिमांड पर

डीसी से डेढ़ लाख की रिश्वत मांगने का आरोपी रिमांड पर

Sun, 07 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
डीसी से डेढ़ लाख की रिश्वत मांगने का आरोपी रिमांड पर
डीसी से डेढ़ लाख की रिश्वत मांगने का आरोपी रिमांड पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। तत्कालीन रेवाड़ी उपायुक्त डॉ. यश गर्ग को आय से अधिक संपत्ति की शिकायत होने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये की मांग करने वाले मुख्य आरोपी को सीआईए रेवाड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत से प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी की पहचान यूपी के जिला फैजाबाद के गांव पिकोरा भाट निवासी कमलेश के रूप में हुई है। इस वारदात में शामिल दो आरोपियों को पुलिस पहले कर गिरफ्तार चुकी है। आरोपी वर्तमान में किसी अन्य ठगी के मामले में लखनऊ जेल में बंद था। वर्तमान में डॉ. यश गर्ग रोहतक के उपायुक्त हैं।

जानकारी के अनुसार ठगी करने वाले गिरोह ने मार्च 2017 में रेवाड़ी के तत्कालीन उपायुक्त डॉ. यश गर्ग से डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांग की थी। 4 मार्च 2017 को डॉ. यश गर्ग के मोबाइल पर एक नंबर से दो बार मिस्ड कॉल आई थीं। दोपहर बाद उसी नंबर से एक एसएमएस मिला, जिसमें लिखा हुआ था डीओपीटी से संबंधित मामला है, अभी बात करें। उपायुक्त ने शाम के समय एसएमएस वाले नंबर पर संपर्क किया तो दूसरी ओर से बोल रहे व्यक्ति ने अपना नाम एसपी गर्ग बताया था। उसने उपायुक्त को बताया था कि उनकी 225 पेज की पीएमओ कार्यालय से आय से अधिक संपत्ति की शिकायत है। तीन अधिकारी इस मामले को देख रहे हैं। यदि इस मामले को सेटल कराना चाहते हैं तो डेढ़ लाख रुपये देने होंगे। उपायुक्त ने डेढ़ लाख रुपये मांगने की जानकारी तुरंत पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया को दी थी। इसके बाद पैसे देने के बहाने फोन करने वाले को रेवाड़ी बुला लिया गया। जिला फैजाबाद के गांव रुदोली निवासी उपेंद्र कुमार पैसे लेने रेवाड़ी पहुंचा तो उसे दबोच लिया गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर करवाई शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed