फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   शराब पीकर महिला ने स्टेशन पर किया हंगामा

शराब पीकर महिला ने स्टेशन पर किया हंगामा

Thu, 23 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
शराब पीकर महिला ने स्टेशन पर किया हंगामा
रेवाड़ी। शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने शराब पीकर मंगलवार की रात शहर के रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। महिला को नशे में देखकर मौके पर यात्रियों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने महिला को काबू किया। वहीं घटना के बाद महिला का प्रेमी मौके से रफूचक्कर हो गया। पुलिस की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन महिला को अपने साथ लेकर चले गए। इस संबंध में किसी भी प्रकार का मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने शराब के नशे में धुत होकर हंगामा करने की जानकारी मिली थी। महिला द्वारा हंगामा किए जाने के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस ने महिला को किसी तरह काबू करके उसको उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में पहुंचाया, जहां उसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलने के बाद महिला के परिजन भी थाने पहुंच गए। पुलिस को दी गई जानकारी में परिजनों ने बताया कि महिला करीब दो दिन पूर्व अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। मामला बढ़ता देख प्रेमी रफूचक्कर हो गया। बाद में महिला द्वारा माफी मांगने के बाद महिला को उसे परिजनों के साथ भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed