{"_id":"5b8aecb242c792464c73edbe","slug":"111535831218-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों को लूटने के इरादे से खड़े बदमाशों को दबोचा--","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहनों को लूटने के इरादे से खड़े बदमाशों को दबोचा--
Updated Sun, 02 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा सीआईए टीम ने शुक्रवार रात को यहां के नंदरामपुर बास रोड पर लूट के इरादे से खड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से कट्टा, रॉड सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों द्वारा कई बड़ी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
सीआईए प्रभारी अब्बास खान ने बताया कि शुक्रवार रात को सूचना मिली थी कि नंदरामपुर बास रोड पर कुछ युवक हथियारों सहित लूट करने की फिराक में हैं। पुलिस ने टीम गठित कर योजनाबद्घ तरीके सीआईए ने सरकारी गाड़ी की लाइट उत्तर कर मौके पर दबिश दी। गाड़ी को आता देख बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को लूट के इरादे से रूकवा लिया। गाड़ी के अंदर की लाइट जलाते ही जवानों को वर्दी में देख बदमाशों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की टीम ने उन्हें दबोच लिया। आरोपी वाहनों को लूटने की फिराक में ही रास्ते में गाड़ी लगाकर खड़े हुए थे। आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के कोटकासिम थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी निवासी अतरसिंह, कमल उर्फ पटवारी, दौलतापुर निवासी हरकेश उर्फ छोटू व मुंडावर के दरबारपुर निवासी और हाल धारूहेड़ा निवासी सोनू के रूप में हुई है।