फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   कोर्ट लॉकअप में बंद रोडवेज चालक व परिचालक के साथ मारपीट, छुड़ाने गए पुलिसकर्मियों पर भी हमलाहत्या

कोर्ट लॉकअप में बंद रोडवेज चालक व परिचालक के साथ मारपीट, छुड़ाने गए पुलिसकर्मियों पर भी हमलाहत्या

Thu, 23 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट लॉकअप में बंद रोडवेज चालक व परिचालक के साथ मारपीट, छुड़ाने गए पुलिसकर्मियों पर भी हमलाहत्या
रेवाड़ी। रेवाड़ी कोर्ट परिसर स्थित लॉकअप में मंगलवार की शाम एक गैंग से जुड़े दो बदमाशों ने एक मामले में लॉकअप में बंद किए गए रोडवेज चालक और परिचालक पर हमला कर दिया। इस दौरान बचाव के लिए पहुंचे एस्कोर्ट गार्ड के साथ भी बदमाशों ने मारपीट की। फिलहाल इस मामले में सेक्टर तीन चौकी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हत्या के मामले में भौंडसी जेल में बंद मोहल्ला बास सिताबराय निवासी प्रवीन की मंगलवार को आर्म्स एक्ट के एक मामले में रेवाड़ी कोर्ट में पेशी थी। इसके अलावा उसके साथ गुर्जरवाड़ा निवासी जौनी, माता चौक निवासी राजेश व माढोठी निवासी रविंद्र की हत्या के प्रयास के मामले में पेशी थी। सभी को रेवाड़ी कोर्ट में तारीख-पेशी के बाद लॉकअप में बंद किया हुआ था। लॉकअप में ही रोडवेज के चालक और परिचालक सुरेंद्र व रामचंद्र को सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के मामले में बंद किया गया था। शाम करीब 4 बजे किसी बात को लेकर दोनों गुटों में झगड़ा हो गया। आरोपी बदमाशों ने सुरेंद्र और रामचंद्र पर हमला कर दिया। दोनों की बुरी तरह पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर एस्कोर्ट गार्ड में तैनात ईएएसआई राजेंद्र उन्हें छुड़ाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद गार्द के अन्य जवान लॉकअप में पहुंचे और आरोपियों को अलग-अलग किया। मामले की जानकारी सेक्टर-तीन चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed