फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   झूठे गैंगरेप में फंसाने वाली महिला को भेजा जेल

झूठे गैंगरेप में फंसाने वाली महिला को भेजा जेल

Mon, 07 May 2018 12:49 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
झूठे गैंगरेप में फंसाने वाली महिला को भेजा जेल
सामूहिक दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराने के आरोप में महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
सामूहिक दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराने के आरोप में एक महिला को पुलिस ने शनिवार रात गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी महिला को महिला थाना पुलिस ने रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस ने एक एएसआई के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की हुई है। पुलिस ने बताया कि राजस्थान के एक गांव निवासी महिला ने एक पुलिसकर्मी सहित पांच लोगों पर नशा देकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। महिला द्वारा लगाए सभी आरोप अदालत में गलत साबित हुए थे। महिला की मेडिकल जांच में भी उसके साथ गैंगरेप की पुष्टि नहीं हुई थी। न ही उसे नशीला इंजेक्शन देने की बात मेडिकल में सामने आई थी। अदालत ने सभी आरोपियों को बरी कर जांच के आदेश दिए थे। जांच के बाद महिला थाना पुलिस ने एएसआई अमलेश की शिकायत पर उक्त महिला और पुलिस के एक एएसआई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच अधिकारी एएसआई प्रियंका ने बताया कि आरोपी महिला को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed