{"_id":"5c65c1c2bdec22737c291957","slug":"101550172610-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में घूम रहे युवक को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेतों में घूम रहे युवक को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। बावल थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा मुरार में शाम को खाना खाने के बाद खेतों में घूम रहे एक युवक को पैदल आए दो नकाबपोश बदमाशों ने नाम पूछने के बाद पेट में गोली मार दी। घटना के बाद बदमाश सरसों के खेतों से होते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घायल को गुरुग्राम के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बदमाशों का अभी सुराग नहीं मिल पाया है।
पुलिस के अनुसार खेड़ा मुरार निवासी धर्मेंद्र शाम को खाना खाने के बाद गांव में नहर के समीप अपने खेतों में घूम रहा था। इसी दौरान पैदल दो नकाबपोश बदमाश आए। बदमाशों नेेे पहले धर्मेंद्र का नाम पूछा और फिर उसके नजदीक से पेट में गोली मार दी। घटना के बाद वह चिल्लाने के साथ ही गांव की ओर दौड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश सरसों खेतों में से फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल को शहर के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गुरुग्राम रेफर कर दिया गया। घायल का गुरुग्राम के प्राइवेट अस्पताल में उपचार किया जा रहा है, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई है। पुलिस ने घायल धर्मेंद्र के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
घायल के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। बदमाशों का अभी सुराग नहीं मिल पाया है। हमले की वजह का पता लगाने के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए है।
विजयपाल, एएसआई थाना बावल