{"_id":"5e4989808ebc3ee5f03f2ae8","slug":"crime-rewari-news-rtk5425886111","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड वाहन मामला ः रेवाड़ी में जयपुर पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार, पत्नी को ले गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड वाहन मामला ः रेवाड़ी में जयपुर पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार, पत्नी को ले गई पुलिस
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान सोसायटी के बाहर जमा अधिकारी।
- फोटो : Rewari
आरटीए से सांठगांठ कर ओवरलोड वाहनों को निकलवाने के मामले की जांच कर रही राजस्थान पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रविवार देर शाम बोलनी रोड पर स्थित एक मकान में रहने वाले दंपति को काबू किया। घर से भारी मात्रा में नकदी भी बरामद की है। हालांकि मौका पाकर आरोपी बंटी भाग निकला। इसके बाद पुलिस उसकी पत्नी को साथ ले गई।
जानकारी के अनुसार राजस्थान स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम ने पिछले दिनों आरटीए से सांठगांठ कर ओवरलोड वाहनों को निकाल वाले के मामले में आरटीए को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में राजस्थान के अलवर निवासी योगेश उर्फ बंटी का नाम भी सामने आया था। बंटी अपनी पत्नी के साथ शहर के बोलनी रोड पर स्थित एक सोसाईटी में किराये पर रह रहा था। इसी सिलसिले में क्राइम ब्रांच की टीम रविवार को डीएसपी जयपुर के नेतृत्व में छापामारी की। योगेश के घर से करीब चार लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है।
सीमेंट कंपनी में करता था कार्य
आरोपी योगेश उर्फ बंटी राजस्थान की एक सीमेंट कंपनी में कार्य करता था। वहीं से दलाली के कार्य को अंजाम देनेे शुरू किया। आरोप है कि कंपनी से रोजाना दर्जनों सीमेंट से लदे हुए ट्रक राजस्थान के विभिन्न मार्गों से होकर अन्य स्थानों पर भेजे जाते थे। ये ट्रक ओवरलोड वजन ले जाते हैं। इसी खेल को चलाने में आरोपी की मुख्य भूमिका थी।
विज्ञापन
जयपुर की पुलिस ने की कार्रवाई : एसएचओ
माडल टाउन थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि जयपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में कार्रवाई की है। युवक फरार हो गया तथा महिला को पुलिस साथ ले गई है।