फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Crime

चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Sat, 15 Feb 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Crime
आरोपी पुलिसकर्मियों के निलंबन को लेकर एसपी से मुलाकात करते मृतक के परिजन। - फोटो : Rewari
बैंक से कर्ज के मामले में कोर्ट के आदेश पर पत्नी की गिरफ्तारी से क्षुब्ध पति द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले की एसआईटी जांच करेगी। इस मामले में भाड़ावास चौकी प्रभारी रेणू समेत दो पुलिसकर्मियों संदीप व विकास को लाइन हाजिर भी कर दिया गया है। हालांकि आरोपी पुलिस कर्मियों को निलंबित किए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को एसपी से एक प्रतिनिधिमंडल भी मिला। बावजूद इसके किसी का निलंबन नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उल्लेेखनीय है कि गांव राजगढ़ निवासी अमर सिंह की पत्नी निर्मला के नाम से पंजाब नेशनल बैंक से करीब 80 हजार रुपये का ग्रुप लोन लिया हुआ था। लोन की राशि बैंक में जमा नहीं करने पर बैंक की याचिका पर अदालत ने निर्मला देवी के खिलाफ वारंट जारी कर पुलिस को वीरवार को अदालत में पेश करने के आदेश दिए थे। लोन का पैसा ब्याज जुड़ने के बाद करीब एक लाख 44 हजार बताया जा रहा है। आरोप था कि वीरवार सुबह करीब साढे पांच बजे पुलिस ने राजगढ़ से निर्मला को गिरफ्तारी के दौरान पुलिसकर्मियों ने निर्मलादेवी व अमर सिंह के साथ मारपीट करने के साथ ही अभ्रद व्यवहार किया था। पत्नी की गिरफ्तारी व पुलिस द्वारा किए गए अभ्रद व्यवहार से आहत अमर सिंह ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। ग्रामीणों की ओर से बढ़ते दवाब के बाद पुलिस ने चौकी प्रभारी रेणू, संदीप व विकास अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। लेकिन शुक्रवार को ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण से मिलकर दोषी पुलिस कर्मचारियों के निलंबन व जांच के लिए एसआईटी गठन की मांग की थी।
विज्ञापन

परिजनों पर फैैसले का बनाया था दबाव
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात में मृतक अमर सिंह के बेटे कपिल ने आरोप लगाए कि आरोपी पुलिस कर्मी घटना के बाद भी गांव में गए तथा अप्रत्यक्ष रूप से फैसला करने की धमकी दे रहे हैं। ऐसे में परिजनों में डर का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी लाइन हाजिर व एसआईटी गठित: पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक दीपक साहरण ने कहा कि परिजनों की मांग पर एसआईटी का गठन कर दिया गया है तथा आरोपी पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed