{"_id":"5e443df58ebc3ee5cd55bced","slug":"crime-rewari-news-rtk5419436164","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-न्यूजीलैंड के क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाते पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-न्यूजीलैंड के क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाते पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत व न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को हुए क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाने के मामले में पांच लोगों को सीआइए ने काबू किया है। आरोपियों की पहचान उत्तम नगर निवासी हरीश, शुक्रपुरा निवासी हैनी, जैनपुरी निवासी राजन व शक्ति तथा बल्लूवाड़ा निवासी हेमचंद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल, लैपटाप व अन्य सामान भी बरामद किया है।
सीआइए इंचार्ज विद्यासागर ने बताया कि मंगलवार की शाम को सूचना मिली कि मोहल्ला उत्तम नगर स्थित एक मकान में भारत-न्यूजीलैंड के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाया जा रहा है। पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर दबिश दी। पुलिस की टीम को देख कर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, परंतु उन्हें वहीं पर काबू कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों से 12 मोबाइल, दो लैपटाप, एक एलईडी, एक सेट टॉप बाक्स व अन्य सामान भी बरामद कर लिया। कार्रवाई के लिए आरोपियों को मॉडल टाउन थाना पुलिस को सौंप दिया। माडल टाउन थाना पुलिस ने सीआईए के एएसआई इंद्रजीत सिंह की शिकायत पर जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।