फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cricket...Gailpur team came first in the girls category

Rewari News: क्रिकेट...बालिका वर्ग में गैलपुर की टीम रही प्रथम

Tue, 30 Dec 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 30 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Cricket...Gailpur team came first in the girls category
जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करती विजेता टीम। स्रोत : प्रवक्ता - फोटो : अ​ग्निवीर अतुल। स्रोत परिजन
भिवाड़ी। ईशरोदा खेल मैदान में आयोजित अलवर सांसद खेल उत्सव के क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन पूर्व विधायक मामन सिंह यादव और प्रधान जयप्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मामन सिंह यादव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में सभी वर्गों के खिलाड़ियों को भाग लेने का अवसर मिला है, जिससे उन्हें आगे बढ़ने का बेहतरीन प्लेटफॉर्म प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रधान जयप्रकाश यादव ने बताया कि क्षेत्र से इस टूर्नामेंट में 33 टीमों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में रामबास की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि भटकोल की टीम द्वितीय स्थान पर रही। बालिका वर्ग में गैलपुर की टीम ने पहला और टपुकड़ा की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महामंत्री अनुप यादव और रमेश रावत उपस्थित रहे। धौलाराम यादव, देशपाल यादव एवं सरपंच रतीराम यादव ने सभी अतिथियों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed