{"_id":"623377289938b82c4a0507b4","slug":"corona-vaccine-was-administered-to-143-children-on-the-second-day-rewari-news-rtk641393430","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन 143 बच्चों को लगाई गई कोरोना की वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन 143 बच्चों को लगाई गई कोरोना की वैक्सीन
विज्ञापन
जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीन को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जहां पहली डोज के लिए सेंटरों पर लोग लाइन में खड़े थे वहीं अब दूसरी डोज लगवाने के लिए गति धीमी हो गई है। वैक्सीन अभियान में 12 से 14 साल की उम्र के बच्चों को दूसरे दिन 148 बच्चों को डोज लगाई गई। वहीं किशोर वर्ग की बात की जाए तो अब तक 45653 को वैक्सीन की पहली व 28340 को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। जिले में अब तक 759621 को पहली व 655557 को अब तक दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 12342 को अब विभाग की ओर से बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है। जिले में अब तक 15 लाख 1 हजार 656 वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसके अलावा शुक्रवार को धुलेंडी पर्व को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन कार्यक्रम नही होगा।
दूसरे दिन 148 बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई लेकिन अब वैक्सीन लगवाने वाले के लिए लोग का रुझान कम होता जा रहा है। मेरी अपील है कि समय पर वैक्सीन की डोज जरूर लें ताकि कोरोना के खतरे को कम किया जा सके।
डॉ. अशोक कुमार, कोरोना नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
दूसरे दिन 148 बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई लेकिन अब वैक्सीन लगवाने वाले के लिए लोग का रुझान कम होता जा रहा है। मेरी अपील है कि समय पर वैक्सीन की डोज जरूर लें ताकि कोरोना के खतरे को कम किया जा सके।
विज्ञापन
डॉ. अशोक कुमार, कोरोना नोडल अधिकारी।