फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   corona, 53 new cases found, one dead, health, rewari

कोरोना के 53 नए केस मिले, एक की मौत

Tue, 14 Jul 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
corona, 53 new cases found, one dead, health, rewari
शहर के भार्गव मोहल्ले में कोविड-19 के सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। लगातार दूसरे दिन कोरोना मरीज की मौत के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों के मरने का आंकड़ा 8 पर पहुंच गया है। बता दें कि सोमवार को भी एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई थी। वहीं मंगलवार को 53 नए कोरोना संक्रमित केस मिलने के साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 760 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

51 लोगों द्वारा कोरोना को मात देने के साथ ठीक होने वालों संख्या भी 465 पर पहुंच गई है। जिलाधीश यशेंद्र सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार तक 8143 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 760 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 465 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 8 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 286 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 6850 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है तथा 533 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलाभर में 272 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। 17 विभिन्न अस्पतालों में व 32 जिला कोविड केयर सेंटर में एडमिट हैं, जबकि 237 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जिले में 51 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं जिनमें से 15 धारूहेड़ा, 29 रेवाड़ी, 6 राजगढ़, एक मालपुरा से संबंधित हैं।
विज्ञापन

अकेले शहर में मिले 32 कोरोना संक्रमित
सीएमओ द्वारा जारी मेडिकल हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को जिले से संबंधित 53 नए कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 32 रेवाड़ी शहर, 6 धारूहेड़ा, 2 रालियावास, तथा एक-एक जलियावास, रोलियावास, बुडोली, गोकलगढ़, निगानियावास, लाधुवास गुर्जर, निखरी, धामलावास, निमोठ, हालूहेडा, भाकली, बोहतवास व फतेहपुरी से संबंधित हैं। सीएमओ ने कहा कि जिलाधीश के आदेशानुसार कोरोना संक्रमण के मिले नये क्षेत्रों में कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के भार्गव मोहल्ले में लिए 51 सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को नंबर- 31 के भार्गव मोहल्ले से 51 सैंपल लिए गए। पूर्व पार्षद प्रमिला भार्गव व प्रदीप भार्गव की ओर से स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर कांटेक्ट हिस्ट्री के लोगों को जागरूक करने के साथ ही उन्हें सैंपल देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डॉ. रजत यादव, डॉक्टर अभिषेक रोहिल्ला, तेजपाल, दीपिका, प्रवीण, सरोज, मंजू, रेनू, रजनी, नीरू, कंचन व पंकज सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed