फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Coriander and tomato prices doubled in 10 days

10 दिन में धनिए और टमाटर का भाव दोगुना हुआ

Thu, 30 Sep 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Coriander and tomato prices doubled in 10 days
रेवाड़ी सब्जी मंडी में सब्जी बेचते विक्रेता। संवाद - फोटो : Rewari
बारिश के साथ ही सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। हरी सब्जियों के भावों में कुछ ही दिन में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिले में टमाटर की आवक कम होने से दाम बढ़ गए हैं। अब टमाटर सेब के भाव बिक रहा है। राजस्थान व शिमला से आने वाले टमाटरों की इस बार आवक कम होने के कारण दाम पिछले कुछ दिनों से दोगुने हो चुके हैं। इसके अलावा टमाटर के साथ धनिया के दाम में भी डबल का उछाल आया है। सब्जी व फलों के दाम बढ़ने के कारण गृहणियों का बजट बिगड़ गया है।
विज्ञापन

धनिया और टमाटर के भाव में आई तेजी
सबसे अधिक धनिया और टमाटर के भाव में बढ़ोतरी हुई है। 10 दिन पहले धनिया का भाव 100 रुपये प्रति किलो था जो अब 200 रुपये हो गया है। वहीं टमाटर का भाव दस दिन में 30 बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो हो गया है। इसके अलावा मटर, भिड़ी, हरी मिर्च, घिया, तोरई के भाव भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

सब्जी अब पहले
टमाटर 60 30
आलू 16 16
प्याज 25 25
घीया 15 7
तोरई 30 20
मटर 200 180
धनिया 200 100
गोभी 30 40
बैंगन 30 30
भिंडी 20 15
हरी मिर्च 40 30
नोट: सब्जियां के दाम रुपये प्रति किलोग्राम।
फलों के दाम
फल पहले अब
सेब 40-50 60-70
केला 30-40 रुपये दर्जन 40-45 रुपये दर्जन
अनार 70-80 50-60
अमरूद 25-30 30-40
चीकू 45-50 50-60
पपीता 40-45 30-35
अनानास 60-70 50-55
मौसमी 550-600 (एक कट्टा) 650-700 (एक कट्टा)
तरबूज 12-13 15-20
नोट: केले व मौसमी को छोड़कर बाकी फलों के दाम रुपये प्रति किलो के हिसाब से दिए गए है।
टमाटरों के दाम बारिश के कारण फसलों के खराब होने से बढ़ गए है। आवक भी अब कम आ हो रही है। बाकि सब्जियों के दाम में ज्यादा प्रभाव नही पड़ा है। आलू व प्याज के दाम में भी कोई फर्क नही आया है। नवरात्रों के समय सब्जियों के दाम बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय सैनी, सब्जी विक्रेता
बारिश के कारण फसलें काफी प्रभावित हुई है। इसलिए टमाटरों के दामों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। साथ ही टमाटरों की आवक भी कम हुई है। फलों के दामों में भी ज्यादा उछाल नही आया है। नवरात्रों में फलों के दामों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।
हंसराज पोसवाल, प्रधान, थोक विक्रेता आढ़ती यूनियन, नई सब्जी मंडी
सब्जियों के दामों में बढ़ोत्तरी होने के कारण घर का बजट बिगड़ गया है। टमाटर पिछले हफ्ते के मुकाबले दोगुने रेट हो गए है। ऐसे में घर चलाना भी मुश्किल हो रहा है। फलों के दाम भी बढ़े है। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।

बिमला देवी, गृहिणी
महंगाई ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है। रसोई गैस के दाम तो बढ़ ही रहे थे अब सब्जी व फलों के दाम भी काफी हद तक बढ़ गए है। खासकर टमाटर के दाम काफी बढ़ गए है। घर का खर्च पूरी तरह से बिगड़ा पड़ा है। ऐसे में घर कैसे चलाया जाए।
भगवती देवी, गृहिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed