फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cooperation of NGOs and social organizations in times of crisis is commendable: Pritam Singh

संकटकाल में एनजीओ व समाजिक संस्थाओं का सहयोग सराहनीय : प्रीतम सिंह

Sun, 25 Feb 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 25 Feb 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Cooperation of NGOs and social organizations in times of crisis is commendable: Pritam Singh
रेवाड़ी। कार्यक्रम में एनजीओ व सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित करते भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह च
रेवाड़ी। शहर के बाल भवन में जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान की अध्यक्षता में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत एनजीओ व समाज के प्रबुद्धजनों के साथ चाय पर चर्चा की गई व सभी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राम-राम बोली गई। मुख्यातिथि वरिष्ठ भाजपा नेता डाॅ. अरविंद यादव पहुंचे।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम की संयोजक डॉ. कविता गुप्ता, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, सह-संयोजक युद्धवीर फोगाट जिला उपाध्यक्ष भाजपा, जिला महामंत्री सत्यदेव यादव व ईश्वर चनीजा भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की संयोजिका डाॅ. कविता गुप्ता ने कहा कि एनजीओ व सामाजिक संस्थाएं समाज में अपनी अहम भूमिका निभाते आ रहे है। पार्टी की ओर से उपस्थित लोगों को तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, प्रयास नशा मुक्ति संस्थान, राष्ट्रीय कवि संगम, जाट समाज के प्रधान, गोल्डन लायन्स क्लब, रोटरी क्लब, दहेज विरोधी संस्था, श्री श्याम दीवाना मंडल, राष्ट्रीय पर्यावरण संगठन, संस्कृत संरक्षण ग्रुप, सामाजिक सदभाव मंच, सीनियर सिटिजन क्लब, जिमखाना क्लब, रेजांगला शौर्य समिति, पे टू पे एनजीओ, श्री कृष्णा फाउंडेशन, नियति पाठशाला, गौ रक्षा आयोग, हमारा परिवार, मानव अधिकार परिषद्, ग्रीन होप एनजीओ, कीर्तन मंडली, ओम शांति की बहने, आईएमए के अध्यक्ष, एनआईएमए के अध्यक्ष, मां भारती फाउंडेशन, यादव समाज के प्रधान, ब्राह्मण समाज की प्रधान, अग्रवाल समाज के प्रधान, वैश्य समाज के प्रधान, महावर समाज के प्रधान, खंडेलवाल समाज के प्रधान, रूस्तगी समाज के प्रधान, डाॅ. कंवर सिंह यादव सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed