फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cooperation of common people and organizations is necessary for the beautification of the city: DC

शहर के सुंदरीकरण के लिए आमजन व संगठनों का सहयोग जरूरी : डीसी

Wed, 03 Sep 2025 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Cooperation of common people and organizations is necessary for the beautification of the city: DC
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में जिला में 11 सप्ताह के चलाए जा रहे शहरी स्वच्छता अभियान के तहत प्रतिदिन शहर के वार्डों में नियुक्त नोडल अधिकारियों की देखरेख में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य शहरों को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाना है। लगातार हो रही बारिश में भी नगर परिषद की टीम की ओर से नागरिकों को अपने घर व आसपास क्षेत्र में साफ सफाई करने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थलों पर व सामाजिक संगठनों की बैठकों में म्हारा रेवाड़ी-स्वच्छ रेवाड़ी बनाने की स्वच्छता शपथ भी दिलाकर प्रतिदिन सफाई को अपनी आदत में शामिल करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। स्वच्छता मुहिम को लेकर डीसी ने कहा कि 11 सप्ताह तक चलने वाले शहरी स्वच्छता अभियान के तहत नागरिकों के जीवन में बदलाव आएगा और रेवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा शहरी क्षेत्र नए स्वरूप के साथ देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

इस अभियान में सभी मिलकर कार्य करेंगे तो यह अभियान सफल साबित होगा और रेवाड़ी शहर स्वच्छता की रैंकिंग में उच्च श्रेणी में होगा। डीसी ने बताया कि इस अभियान में आम नागरिकों, आरडब्ल्यूए, स्वयंसेवी संगठनों, व्यापारिक संगठन, धार्मिक स्थल, सामाजिक संस्थाओं का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत शहर के सभी 31 वार्डों में नोडल अधिकारियों के नेतृत्व में सामाजिक एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के महत्व के प्रति किया जागरूक

डीएमसी ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि शहरी क्षेत्र में चल रहे स्वच्छता अभियान के तहत आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वार्डों की गलियों में कूड़ा उठान प्रक्रिया को नियमित किया गया है तथा कूड़े-कचरे के ढेरों को साफ कराया जा रहा है। लोगों को पॉलिथीन का उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए नगर परिषद की ओर से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद टीम द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। बाजारों में नियमों की अवहेलना करने वालों को पहले सचेत किया जाता है, इसके बाद भी नियम तोड़ने पर उनका चालान काटा जा रहा है। शहर में आमजन की सुविधा के लिए मुख्य मार्गों और बाजार क्षेत्रों से अतिक्रमण भी हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed