{"_id":"698cc1fd8c3c1831e2010e9e","slug":"contaminated-water-and-sanitation-hinder-the-development-of-ward-1-rewari-news-c-198-1-rew1003-233435-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दूषित पानी व सफाई व्यवस्था वार्ड एक के विकास में बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दूषित पानी व सफाई व्यवस्था वार्ड एक के विकास में बाधा
विज्ञापन
वार्ड नंबर एक की मौजूदा हालत। संवाद
रेवाड़ी। शहर के वार्ड नंबर एक के लोगों ने जलभराव और सीवर को सबसे बड़ी समस्या बताया है। 8 हजार आबादी वाले इस वार्ड में नई आबादी, गोविंदपुरा, भीमबस्ती, यादव नगर और बैंक वाली गली शामिल है। वार्ड का अधिकांश हिस्सा ढलान में होने के कारण बारिश के दिनों में घरों में पानी घुस जाता है। लोगों ने स्थायी समाधान की मांग की है।
निवर्तमान पार्षद संगीत लता ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में उन्होंने रेलवे लाइन की ओर से आने वाले दूषित पानी की समस्या को प्राथमिकता से हल कराया है। तीन अस्थायी डंपिंग प्वाइंट बंद कराए गए और 22 से अधिक सीसी सड़कें बनवाई गईं।
पांच साल में 70 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्य कराए गए जबकि 30 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य प्रक्रिया में हैं। पिछले पांच वर्षों में वार्ड की आबादी छह हजार से आठ हजार पहुंच गई है। मतदाता सूची में भी 300 महिला और 300 पुरुष मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
हालांकि, नई सीवर और पेयजल पाइपलाइन नहीं बिछाई गई। पांच किलोमीटर लाइन डालने की योजना है। डी प्लान से 10 लाख रुपये के पंपिंग सेट लगाए गए। सफाई कर्मचारियों की कमी अब भी चुनौती बनी हुई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
लोग बोले-दूषित पानी की सप्लाई होती है, स्थायी समाधान चाहिए
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वार्ड में पिछले कुछ वर्षों में काफी विकास कार्य हुए हैं। सीसी सड़कें बनने से आवागमन बेहतर हुआ है और पहले की तुलना में जलभराव की समस्या में कुछ सुधार भी हुआ है। फिर भी कभी-कभी दूषित पानी की सप्लाई हो जाती है जिससे लोगों को दिक्कत उठानी पड़ती है। इस समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए। -प्रदीप तंवर, वार्डवासी
-- -- -- -- -- -- -
रेलवे लाइन की ओर से आने वाले गंदे पानी से हम लंबे समय से परेशान थे। इस बार उस समस्या का समाधान हुआ है जिससे राहत मिली है लेकिन पुरानी सीवर लाइन जर्जर है। अगर इसे बदल दिया जाए तो सीवर जाम होने की परेशानी खत्म हो सकती है। -अजीत, वार्डवासी
-- -- -- -- -
वार्ड में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। कई-कई दिनों तक सफाई नहीं होती जिससे गलियों में गंदगी फैल जाती है। स्थायी सफाई कर्मचारी की नियुक्ति जरूरी है ताकि नियमित सफाई सुनिश्चित हो सके और लोगों को परेशानी न हो। -गर्वित, वार्डवासी
-- -- -- -- -- -- -
हमारा मोहल्ला ढलान में है, इसलिए बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है। हालांकि, तीन जगह से कचरे के ढेर हटाए गए हैं जिससे कुछ राहत मिली है। अब जरूरत है कि बारिश के समय होने वाले जलभराव का स्थायी समाधान किया जाए। -रमेश, वार्डवासी
-- -- -- -- -- -- --
वर्जन
पांच वर्षों में वार्ड की आबादी बढ़कर आठ हजार पहुंच गई है। मतदाता सूची में भी 300 महिला और 300 पुरुष मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, नई सीवर और पेयजल पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है। पांच किलोमीटर लाइन डालने की योजना है। -संगीत लता, पार्षद, वार्ड 1