फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Construction workers protested against the closure of registration.

Rewari News: पंजीकरण बंद होने के विरोध में निर्माण मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Mon, 15 Jun 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 15 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Construction workers protested against the closure of registration.
मांगों को लेकर पुतला फूंकते यूनियन के सदस्य। स्रोत : यूनियन
रेवाड़ी। भवन निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) के आह्वान पर मजदूरों ने पंजीकरण बंद होने के विरोध में प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आंबेडकर चौक पर नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्माण मजदूर सोमवार को शहर के नेहरू पार्क में एकत्रित हुए। यहां सभा की और प्रदर्शन किया गया। अध्यक्षता यूनियन के जिला प्रधान रतन लाल और संचालन जिला सचिव बलवंत सिंह ने किया।
विज्ञापन

सभा के बाद मजदूरों ने शहर में शव यात्रा निकालकर आंबेडकर चौक पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया।
इस दौरान बलवंत सिंह, एडवोकेट मीनाक्षी यादव, राजकुमार, रामचंद ने कहा कि 11 महीने से भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में नए मजदूरों का पंजीकरण बंद है। इसके चलते हजारों निर्माण श्रमिक सरकारी और कल्याणकारी योजनाओं से वंचित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि बोर्ड का पोर्टल बंद होने से मजदूरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन सरकार इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रही।
रामकुमार, महिपाल, मुकेश, देशराज ने मांग की है कि भवन निर्माण मजदूरों का पंजीकरण तुरंत शुरू किया जाए और मनरेगा मजदूरों के पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मनरेगा कानून को प्रभावी ढंग से लागू कर ग्रामीण गरीबों और श्रमिकों को पर्याप्त रोजगार उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

नरेश, संदीप, सतवीर ने सभा में भवन निर्माण कामगारों के लिए आवास योजना को पुन: शुरू करने और मजदूरों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना बहाल करने की भी मांग की। श्रमिक कल्याण बोर्ड में करोड़ों रुपये जमा होने के बाद भी मजदूरों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।
चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पंजीकरण शुरू नहीं किया गया और बंद पड़ी योजनाओं को बहाल नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed