{"_id":"619fc6bec5e9ac4c5c502dfd","slug":"construction-of-indoor-and-outdoor-stadiums-for-sports-will-start-soon-vc-rewari-news-rtk6308991173","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरू होगा खेलों के लिए इनडोर व आउटडोर स्टेडियम का निर्माण:वीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द शुरू होगा खेलों के लिए इनडोर व आउटडोर स्टेडियम का निर्माण:वीसी
विज्ञापन
आईजीयू में आयोजित कार्यक्रम में डांस की प्रस्तुति देते विद्यार्थी।
- फोटो : Rewari
मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में विद्यार्थी अधिष्ठापन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पलवल स्थित विश्वकर्मा स्कील यूनिवर्सिटी के कुलपति राज नेहरू द्वारा किया गया। आईजीयू के कुलपति प्रो. एसके गक्खड़ ने कहा कि प्रशासन विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि खेलों के लिए इंडोर व आउटडोर स्टेडियम का जल्दी ही निर्माण हो जाएगा। उन्होंने बताया कि वाटर वर्क्स, पुस्तकालय, अध्यापक आवासीय भवनों, महिला छात्रावास का निर्माण भी अति शीघ्रता से करवाया जाएगा।
मुख्य अतिथि ने कहा कि नए दृष्टिकोण के साथ इस कार्यक्रम को प्रेरणास्रोत व सीखने का माध्यम बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षण रोजगारपरक कौशल विकास के साथ-साथ चलना चाहिए। कार्यक्रम के आरम्भ में शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रो. ममता कामरा ने मुख्य अतिथि का सम्मान किया।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण, प्रो. विजय कुमार ने छात्र कल्याण विभाग से जुड़ी एनएसएस, यूथ रेडक्रॉस के बारे में बताया। खेल निदेशक डॉ. सुरजीत सिंह डबास ने कहा कि पहली बार 230 एथलेटिक्स प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया, खेलों इंडिया में पदक जीते हैं। इसके अतिरिक्त एशियन योग प्रतियोगिता में भी 1 स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन
प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ. रितु बजाज ने अपने पूर्व अनुभवों को साझा किए। कुलसचिव प्रो. प्रमोद कुमार ने विद्यार्थियों से कहा कि यहां से सक्षम होकर ही जाइए और अपने अंदर छिपी प्रतिभा को विकसित करें। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. एसके गक्खड़ द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।