{"_id":"68224c07467f84b25a071e11","slug":"construction-of-foot-overbridge-started-on-nh-48-rewari-news-c-198-1-rew1001-219357-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एनएच-48 पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एनएच-48 पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू
Tue, 13 May 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 13 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 2मालपुरा गांव के समीप नेशनल हाइवे संख्या-48 पर फुट ओवरब्रिज बनाने को लेकर चल रहा निर्म
- फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेेंसी
धारूहेड़ा। औद्योगिक कस्बे में मालपुरा गांव के पास नेशनल हाईवे संख्या-48 पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। इस फुट ओवरब्रिज पर 16 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पिलर लगाने के लिए जेसीबी से खोदाई कराई जा रही है। इस पुल का निर्माण होने से लोग सुरक्षित तरीके से हाईवे पार कर सकेंगे।
एनएचएआई के अधिकारियों का दावा है कि अगस्त तक फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। पिछले वर्ष ओवरब्रिज का निर्माण करने की मंजूरी मिली थी लेकिन अथॉरिटी के साइन होने बाकी थे। अथॉरिटी के साइन होने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर फुटओवर ब्रिज नहीं होने से लोगों को सड़क पार करने में परेशानी होती थी। हाईवे पर तेज गति से वाहनों का आवागमन होने से सड़क पार करते समय हादसा होने का डर बना रहता था। हाईवे पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन
सड़क पार करने में सबसे ज्यादा स्कूल जाने वाले बच्चों, कंपनी कर्मचारी व बुजुर्गों को परेशानी होती है। ऐसी स्थिति में लंबे समय से यहां फुट ओवरब्रिज की जरूरत महसूस हो रही थी।
लोगों की परेेशानियों को देखते हुए जनवरी 2022 में मालपुरा में एक उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराने के लिए बजट पास होने की जानकारी दी थी। संवाद
-
हाईवे पार करने के लिए घूम कर जाना पड़ता है
हाईवे के दूसरी तरफ जाने लिए लोगों को मालपुरा से हाउसिंग बोर्ड व कापड़ीवास तक जाना पड़ता है। कट काफी दूर होने के कारण लोगों को काफी घूमना पड़ता है। फुट ओवरब्रिज बनने से समय की बचत होगी और लोग सुरक्षित सड़क पार कर सकेंगे। आशीष, सुनील और विक्रम ने बताया कि वह मालपुरा के पास ही एक कंपनी में कार्य करते हैं। अगर हाईवे के दूसरी तरफ जाना पड़ता है तो काफी मुश्किल होती है, क्योंकि आने जाने के लिए कट काफी दूर है। अगर सड़क पार करते हैं तो हादसा होने का भी खतरा रहता है। फुट ओवरब्रिज बनने के बाद काफी सहूलियत होगी।
वर्जन
मालपुरा में फुट ओवरब्रिज का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। अगस्त तक कार्य समाप्त होने की संभावना है।-प्रकाश तिवारी, एनएचएआई अधिकारी।