फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Congress workers protested against vote theft.

Rewari News: वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 06 Nov 2025 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Congress workers protested against vote theft.
05jjrp18- आंबेडकर चौक पर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत-पार्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झज्जर। राहुल गांधी के कार्यक्रम के बाद बुधवार देर शाम आंबेडकर चौक पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और हरियाणा सरकार पर “वोट चोरी कर सत्ता हथियाने” का आरोप लगाया।
संजय यादव ने कहा कि जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का फैसला किया था लेकिन सत्ता में बैठे लोगों ने जनादेश का अपमान करते हुए लोकतंत्र की हत्या की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनावी परिणामों में हेरफेर कर जनता की वोट चोरी की और अब गैरकानूनी तरीके से सरकार बनाई जा रही है।
विज्ञापन

यादव ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस जनता के हक की लड़ाई लड़ रही है और अब जनता के जनादेश को बहाल करने के लिए देशभर में आंदोलन चलाया जाएगा। इस मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह संघर्ष सिर्फ सत्ता का नहीं बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का आंदोलन है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि केंद्र और हरियाणा दोनों जगहों पर सरकार संवैधानिक मर्यादाओं को तोड़कर चलाई जा रही है, जिसे जनता अब बर्दाश्त नहीं करेगी।
यादव ने कहा कि वोट चोरी करके बनाई गई इस सरकार को सड़क से विधानसभा और लोकसभा तक घेरा जाएगा। इस सरकार के खिलाफ जनता के बीच कांग्रेस का कार्यकर्ता गांव-गांव, शहर-शहर में लोगों को संविधान के अधिकार और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जागृत करेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य राज सिंह जाखड़, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य सुभाष गुर्जर,पूर्व विधायक अजीत सिंह, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष राम अवतार दीपक गहलावत, रमेश जाखड़, वरुण गुलिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed