{"_id":"6ac7ed6ca670bb5c0408efc2","slug":"congress-india-alliance-marches-with-the-slogan-save-votes-save-the-country-demands-cancellation-of-the-sir-rewari-news-c-198-1-rew1001-246805-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: वोट बचाओ, देश बचाओ के नारे के साथ कांग्रेस-इंडिया गठबंधन का मार्च, एसआईआर रद करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: वोट बचाओ, देश बचाओ के नारे के साथ कांग्रेस-इंडिया गठबंधन का मार्च, एसआईआर रद करने की मांग
Fri, 09 Oct 2026 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता। संवाद
रेवाड़ी। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चिरंजीव राव के आह्वान पर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने वोट बचाओ, देश बचाओ नारे के साथ वीरवार को मार्च किया। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने एसआईआर प्रक्रिया रद करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश कुमार का पुतला भी जलाया।
कार्यक्रम से पहले कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ता पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के मॉडल टाउन स्थित निवास पर एकत्रित हुए। इसके बाद मॉडल टाउन से आंबेडकर चौक तक मार्च निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के जिला प्रभारी चक्रवर्ती शर्मा ने की। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक चिरंजीव राव के मार्गदर्शन में कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों और मतदाता के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन
कांग्रेस के रेवाड़ी जिला प्रभारी चक्रवर्ती शर्मा ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद है और प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा करना लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर देशभर में जिस तरह के सवाल और आपत्तियां सामने आ रही हैं, उनके चलते चुनाव आयोग को पारदर्शिता के साथ जनता और राजनीतिक दलों की चिंताओं का जवाब देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की स्पष्ट मांग है कि एसआईआर प्रक्रिया को रद किया जाए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दें। कांग्रेस का आरोप है कि मतदाता सूची से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं और इनका समाधान आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री जगदीश यादव, नीलम भगवाडिया, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी, एससी सेल जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष धीरज यादव, ब्लॉक अध्यक्ष विजय, कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।
चुनाव आयोग से मिलने का अवसर न देना चिंता का विषय
चक्रवर्ती शर्मा ने कहा कि दिल्ली में विपक्षी सांसदों द्वारा चुनाव आयोग तक मार्च करने के प्रयास को रोका जाना और विपक्ष के नेताओं को चुनाव आयोग से मिलने का अवसर नहीं मिलना लोकतांत्रिक संवाद के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि जब विपक्षी सांसद स्वयं चुनाव आयोग के समक्ष अपनी बात रखना चाहते हैं, तो उन्हें मिलने का अवसर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं बल्कि मतदाता के अधिकार, पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया और लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही से जुड़े सवालों को लेकर है। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन इन मुद्दों को जनता के बीच मजबूती से उठाता रहेगा।