फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Congratulations to Neeraj for getting the country's first gold medal

देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाने पर नीरज को दी बधाई

Sat, 07 Aug 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Congratulations to Neeraj for getting the country's first gold medal
नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने की खुशी में मिठाई बांटते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : Rewari
रेेवाड़ी। टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया है। इस अवसर पर जिले के विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संस्थाओं ने नीरज को बधाई दी है। नीरज ने ज्वेलिन थ्रो में देश को गोल्ड मेडल दिलाया।
विज्ञापन

बता दें कि हरियाणा निवासी नीरज ने शनिवार को देश के लिए पहला गोल्ड जीता है। ऐसे में खिलाड़ी ही नहीं अन्य लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों की ओर से एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी जा रही है।
विज्ञापन

सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने दी बधाई
टोक्यो ओलंपिक में शनिवार को नीरज चोपड़ा के ज्वेलिन थ्रो में गोल्ड मेडल लाने पर सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश एवं देश के लिए हर्ष का विषय है और यह अपने आप में ऐतिहासिक पल है। भारत के बेटे ने अपनी कठिन मेहनत और परिश्रम के बल पर यह कारनामा कर दिखाया। उन्होंने कहा कि भारत ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक के लिए अपना खाता खोल दिया है। निश्चित ही अब हमारे अन्य खेलों के खिलाड़ी भी इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए अपने प्रयासों से भारत को गौरवान्वित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजाजा बाजार एसोसिएशन ने दी बधाई
शहर के बजाजा बाजार एसोसिएशन की ओर से नीरज को बधाई दी गई। बजाजा बाजार में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हुकुमचंद यादव को रेवाड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला ने मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। बजाजा बाजार के प्रतिष्ठित व्यापारियों प्रधान दीपेश भार्गव सेक्रेटरी, ललित सतीजा, पीडी अग्रवाल, घनश्याम डाटा, गांधीजी, अरुण भार्गव, राजीव जैन, राजू भाई, राजकुमार नंदवानी, सुरेश सोनी, दिनेश रस्तोगी, गणेश लखानी, मोहन सैनी, वीरेंद्र भुवन नंदवानी, सुरेंद्र बहल, करुण गांधी, संजय बंसल, नरेंद्र सहगल नीरज कालरा, प्रेमराज व महेश स्वामी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

भाजपा जिला अध्यक्ष हुकुमचंद यादव ने दी बधाई
भाजपा जिला अध्यक्ष हुकमचंद ने नीरज यादव बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि बजरंग पूनिया ने रेसलिंग में कांस्य पदक जीता। फिर नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीत भारत के राष्ट्रीय गान को जापान की वादियों में गूंजा दिया। देश को नीरज पर गर्व है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि नीरज और बजरंग ने हरियाणा की मिट्टी को गर्व से भर दिया है। उनका जुझारूपन और उनकी दृढ़ता उत्कृष्ट हैं। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड और रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाइयां। उनकी इस उपलब्धि पर भारत को गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed