{"_id":"61101fef8ebc3e7d231b9964","slug":"congratulations-to-neeraj-and-bajrang-for-their-better-performance-in-olympics-rewari-news-rtk620386428","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन पर नीरज और बजरंग को दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन पर नीरज और बजरंग को दी बधाई
विज्ञापन
पेंटिंग बनाकर नीरज चोपड़ा को बधाई देते कलाकार।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन करने पर नीरज व बजरंग को बधाई मिलने का सिलसिला जारी है। टोक्यो ओलंपिक में शनिवार को कुश्ती में बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक दिलवाया तो कुछ देर बाद ही ज्वेलिन थ्रो में भारत के नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इस अवसर पर हेमचंद्र विक्रमादित्य हॉल में बैडमिंटन खिलाड़ियों ने लड्डू बांटकर नीरज चोपड़ा की जीत का जश्न मनाया।
राकेश गर्ग ने बताया हरियाणा के नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक में एथलेटिक्स में देश के लिए मेडल जीतने वाले पहले एथलीट बन गए हैैं। इस मौके पर कैलाश राजपाल, डॉ. मोक्ष, बंटी ,अजय मलिक, डॉ. रमेश यादच, विवेक शर्मा, आशीष शर्मा, सत्यपाल ,रवि, पवन यादव, रविंदर ,हरीश ,प्रताप, प्रदीप, कपिल, चिराग, गौरव, अंकुश व प्रेम सहित अन्य लोग मौजूद थे।
लाइव पेंटिंग बनाकर किया सम्मान
टोक्यो ओलंपिक में भारत का शानदार प्रदर्शन रहा है। अब तक भारतीय खिलाड़ियों ने 7 पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर हरियाणा कला यात्रा के चित्रकार एस के राजोतिया, अमन यादव, संदीप राव, मंजू, प्रमिला, अमित शर्मा ने लाइव पेंटिंग के माध्यम से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। चित्रकारों ने लाइव पेंटिंग के माध्यम से नेहरू पार्क में खिलाड़ियों के जोश और जुनून को कैनवस पर उकेर कर उनका सम्मान किया। अमन यादव ने ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का रेखाचित्र बनाकर सतीश मस्तान को भेंट किया। इस मौके पर रमेश वशिष्ठ, जेपी यादव, बृजेश अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
कंवाली में मनाया गया जश्न
खोल। टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने जैसे ही स्वर्ण पदक जीता तो ग्रामीण अंचल के युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के गांव कंवाली के खेल स्टेडियम में हॉकी के खिलाड़ियों ने भारत के लिए पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। पंकज कुमार ने बताया कि विश्व में नीरज चोपड़ा ने भारत का गौरव बढ़ाया है। गोल्ड मिलने से हर युवा खिलाड़ी खुशी से झूम उठे और एक-दूसरे को बधाई देने लगे।