फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Condition of double gate underpass is bad, tin shed broken at many places.

Rewari News: डबल फाटक अंडरपास की हालत खराब, जगह-जगह से टूटी टिनशेड

Wed, 01 Jan 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 01 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Condition of double gate underpass is bad, tin shed broken at many places.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। देखरेख के अभाव में सितंबर 2021 में शुरू हुए शहर के डबल फाटक अंडरपास की स्थिति दयनीय हो गई है। अंडरपास की सड़क, डिवाइडर और दीवार जर्जर हो चुकी है।
24 करोड़ रुपये की लागत से बने अंडरपास में लाइट चालू नहीं होने से दिन में अंधेरा रहता है। इसके चलते वाहन चालकों को दिन में लाइट जलाकर गुजरना पड़ता है। अंडरपास में अंधेरा होने के कारण दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। डबल फाटक अंडरपास का शिलान्यास 4 दिसंबर 2018 में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने किया था। अंडरपास बनने से फाटक के दूसरी ओर बसी करीब दो दर्जन कॉलोनियों व गांवों की आबादी को राहत मिली। पहले यहां के लोगों को रेलवे लाइनों को पार करके शहर तक पहुंचना पड़ता था। फाटक बंद रहने के कारण लोग दिनभर जाम में ही फंसे रहते थे। केंद्रीय मंत्री ने 17 सितंबर 2021 को अंडरपास का उद्घाटन किया था। रेलवे का काम पूरा होने के बाद दोनों ओर का निर्माण कार्य लोकनिर्माण विभाग ने किया था।
विज्ञापन



डबल फाटक अंडरपास का टिनशेड भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। टिन शेड में कई जगह बड़े-बड़े होल बन चुके है। आसपास के दुकानदारों ने टिनशेड पर व दीवारों पर अपने होर्डिंग भी काफी संख्या में लगाए हुए है। अंडरपास में होर्डिंग्स की भरमार हो चुकी है। अंडरपास की सफाई व्यवस्था पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अंडरपास में बरसात के समय जलभराव की भी बड़ी समस्या शुरू से ही है,जिसके लिए रेलवे की ओर से अभी तक कोई उचित प्रबंध नहीं किए गए है। बरसात के मौसम में अंडरपास में करीब 4 फीट तक पानी भर जाता है, जिससे लोगों को अंडरपास से निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
टिनशेड टूटने की जानकारी नहीं थी। ऐसा है तो इसकी जल्द मरम्मत कराई जाएगी। लोगों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।- आदित्य देशवाल, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed