{"_id":"69d1459dc8b8734a7c0f7f2a","slug":"concentrate-on-studies-sports-and-give-up-drugs-rampal-rewari-news-c-198-1-rew1001-236223-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई, खेल में ध्यान लगाओ, नशे से करें तौबा : रामपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई, खेल में ध्यान लगाओ, नशे से करें तौबा : रामपाल
Sat, 04 Apr 2026 10:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 04 Apr 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
बावल। नशा मुक्ति टीम ने गांव भैरमपुर भडंगी और साबन में ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। निरीक्षक रामपाल ने कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार और समाज तीनों का सबसे बड़ा शत्रु है। यह न केवल स्वास्थ्य को बर्बाद करता है बल्कि युवाओं का भविष्य भी अंधकारमय कर देता है।
सभी विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। पढ़ाई, खेल और अपने सपनों में ध्यान लगाओ, नशे जैसी बुरी आदतों से हमेशा दूर रहो। यदि गांव या आसपास कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो पुलिस को जानकारी दें। नशा मुक्ति टीम ने कहा कि नशा शरीर ही नहीं बल्कि जीवन और समाज के लिए भी जहर है। नशामुक्त और स्वस्थ रहना ही देश की सुरक्षा व प्रगति की गारंटी है।
नशा मुक्ति टीम ने ग्रामीणों को साइबर अपराध के खतरों से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आजकल अपराधी फोन कॉल, सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से व्यक्तिगत जानकारी जैसे ओटीपी, पासवर्ड आदि हासिल करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में सभी को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
साइबर ठगी होने पर साइबर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें आपकी गोल्डन ऑवर में दी गई शिकायत पर ठगों के खातों में जाने से पहले उन्हें फ्रीज कराया जा सकता है।
टीम ने कहा कि यदि कोई भी असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत डायल 112 पर इसकी सूचना दें। उन्होंने कहा कि यदि आपके संज्ञान में कोई व्यक्ति नशा करता है या नशा बेचता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस थाना में दें। इसके अलावा नशा गतिविधियों की सूचना हेल्पलाइन नंबर 1933 पर करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।