फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Common people should cooperate with the police to curb crime: SP

अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का सहयोग करे आमजन : एसपी

Fri, 02 Dec 2022 05:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Common people should cooperate with the police to curb crime: SP
रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा वीरवार को सीएलजी(कम्युनिटी लाइजनिंग ग्रुप) के सदस्यों के साथ बैठक की। पुलिस अधीक्षक ने बैठक में आए लोगों से पुलिस व आमजन के बीच सामंजस्य स्थापित करने व अपराध की घटनाओं को रोकने पर सुझाव भी लिए और पुलिस की ओर से हरमदद का भरोसा दिया। इस अवसर जिला कमेटी के सदस्यों ने बैठक में आए आमजन को सीएलजी कमेटी से महत्व से अवगत कराया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के लिए जनता का सहयोग मिले इसके लिए थानास्तर पर कमेटी का गठन किया गया है। आम जनता पुलिस की आंख व कान होते है। कोई भी समस्या हो पुलिस को तुरंत सूचना दे। सभी का समाधान किया जाएगा। समितियों में महिलाओं की भागीदारी भी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता और पुलिस का बेहतर समन्वय होना बेहथद जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले न केवल पुलिस की तरफ से कदम उठाया गया है, अपितु आम जनता के सुझावों पर प्रभावी ढंग से अमल किया जाएगा। उस के अनुरूप कदम उठाए जाएंगे। इससे पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा और आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई होगी। पुलिस की तरफ सेआपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आपराधिक वारदातों पर अंकुश और समाज सुधार से संबंधित कार्यों के लिए पुलिस के लिए आमजन का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को किराए पर मकान देने या नौकरी पर रखने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह जांच कर लें और पहचान बतौर पर्याप्त सबूत अपने पास रखें इससे वे स्वयं सुरक्षित रहेंगे। चोरी आदि की घटनाओं पर रोक लगेगी और आवश्यकता पड़ने पर अपराधी को पकड़ने में पुलिस मदद कर पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि पुलिस द्वारा नशा बेचने वालों केखिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। नशा बेचने वाले ग्रामीण क्षेत्र में भी एक्टिव हो रहे है। गांवों में कहीं भी नशा बेचने व अन्य गैर कानूनी कार्य करनेवालों के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है तो उसके बारे में पुलिस को सूचना दें।नशा बेचने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। क्षेत्र में कहीं भी अशांति की संभावना को सीएलजी सदस्यों द्वारा तुरंत पुलिस को अवगत कराना चाहिए। फिर पुलिस की मदद करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी कीवारदात रोकने के लिए ठीकरी पहरा शुरू किए जाए। इसके लिए उपायुक्त से भी बातकी जाएगी। बैठक में आए लोगों ने भी अपनी शिकायत रखी। शिकायतों के निपटारे के संबंध में तुरंत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रेवाड़ी हंसराज, उप पुलिस अधीक्षक अमित भाटिया, उप पुलिस अधीक्षकसुभाष चंद, प्रबंधक थाना शहर संजय कुमार, प्रबंधक थाना मॉडल टाउन रणसिंह, प्रबंधक थाना बावल विद्यासागर, पुलिस अधीक्षक प्रवाचक सहित समन्वय समिति के पुरुष व महिला सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed