{"_id":"640a1b2bf9ff9726c10146e4","slug":"committed-suicide-by-hanging-found-suicide-note-rewari-news-c-17-1-88757-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: फंदे से लटक कर की आत्महत्या, मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: फंदे से लटक कर की आत्महत्या, मिला सुसाइड नोट
Thu, 09 Mar 2023 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 09 Mar 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। क्षेत्र के गांव सुरेहली में एक व्यक्ति ने घर में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। उसकी जेब से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। उसमें एक राजस्थान निवासी एक व्यक्ति का उनके घर आने-जाने का आरोप लगाया गया है। नाहड़ चौकी पुलिस ने आरोपी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक की मां कमला ने बताया कि उसके 42 वर्षीय बेटे देवेंद्र ने वीरवार की सुबह फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची ने शव की तलाशी ली तो उसमें पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में एक राजस्थान निवासी प्रवीण का उनके घर आना-जाना लगा रहता था जिस पर देवेेंद्र ने कई बार उसे घर पर नहीं आने के लिए कहा। इसके बाद भी उसका आना-जाना बंद नहीं हुआ। उससे परेशान होकर देवेंद्र ने आत्महत्या कर ली। नाहड़ चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और मृतक की मां कमला देवी की शिकायत पर राजस्थान निवासी प्रवीण के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी नाहड़ अशोक कुमार ने बताया कि मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर राजस्थान निवासी युवक पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू का दी है।