{"_id":"675dd1daf0ea6336460f5994","slug":"cold-wind-blew-even-sunlight-remained-ineffective-rewari-news-c-198-1-rew1001-212775-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सर्द हवा चली, धूप भी रही बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सर्द हवा चली, धूप भी रही बेअसर
Sun, 15 Dec 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पूरे दिन धूप रही लेकिन सर्द हवा चलने के कारण लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली।
दो दिन पहले न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। अब न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। फिलहाल आने वाले दिनों में मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहने के आसार हैं। सर्द हवा चलने से धूप निकलने के बाद ठंड का एहसास हो रहा है। ठंड से राहत के लिए लोग पार्कों में धूप में बैठ रहे हैं। लोग पार्कों में बैठकर धूप का आनंद ले रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं। इस माह के अंत तक कुल 6 से 7 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। संवाद