{"_id":"69d3f160ee55a7adfe0d1e82","slug":"cms-visit-to-rewari-on-may-2-will-attend-jyotiba-phule-birth-anniversary-celebrations-rewari-news-c-198-1-rew1001-236355-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दो मई को सीएम का रेवाड़ी दौरा, ज्योतिबा फुले जयंती समारोह में करेंगे शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दो मई को सीएम का रेवाड़ी दौरा, ज्योतिबा फुले जयंती समारोह में करेंगे शिरकत
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी से मुलाकात करते सैनी सभा रेवाड़ी का प्रतिनिधिमंडल। स्रोत: सभा
रेवाड़ी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी 2 मई को रेवाड़ी दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे सैनी सभा की ओर से आयोजित महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती वर्ष समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सैनी सभा रेवाड़ी के प्रधान मनोज सैनी ने बताया कि सभा का एक प्रतिनिधिमंडल हाल ही में गुरुग्राम में मुख्यमंत्री से मिला और निमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री ने इसे स्वीकार करते हुए समारोह में शामिल होने की सहमति दे दी है। सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जल्द ही बैठक आयोजित की जाएगी। समारोह में रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे जबकि प्रदेश के अन्य मंत्रियों और सैनी समाज की प्रमुख हस्तियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
सैनी सभा के पूर्व प्रधान शशिभूषण सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर समाज में उत्साह है और उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में धर्म सिंह सैनी, चेतराम सैनी, शशिभूषण सैनी, कैलाश सैनी, रामसिंह सैनी, सचिन सैनी और मनीष सैनी सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।