फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CM Manohar strict on the matter of chemical water being released from Rajasthan to Dharuhera

राजस्थान से धारूहेड़ा छोड़ा जा रहा रसायनयुक्त पानी: मामले पर CM सख्त, बोले- सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगे

Sun, 30 Jul 2023 12:46 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 30 Jul 2023 12:46 AM IST
सार

भिवाड़ी से धारूहेड़ा छोड़े जाने वाले रसायनयुक्त पानी को लेकर सीएम सख्त नजर आए। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि राजस्थान सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगे। बोले कि गंदे पानी को लेकर रविवार को आला अधिकारियों के साथ बैठक होगी।

विज्ञापन
CM Manohar strict on the matter of chemical water being released from Rajasthan to Dharuhera
धारूहेड़ा में राजस्थान से आ रहे दूषित पानी का जायजा लेते मुख्यमंत्री मनोहर लाल व अन्य अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राजस्थान के भिवाड़ी से धारूहेड़ा में आने वाले औद्योगिक इकाइयों के रसायनयुक्त गंदे पानी की समस्या का हर हाल में समाधान किया जाएगा। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री से स्वयं बात की है और उन्होंने हमें उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है, लेकिन हमने उनसे लिखित में मांगा है ताकि किसी भी स्तर पर ढिलाई न हो।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्थायी समाधान के लिए रविवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। इसमें राजस्थान के अधिकारी भी बुलाए जाएंगे। समाधान के लिए यदि राजस्थान सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक भी लड़ाई लड़नी पड़ेगी तो हम तैयार हैं। रविवार को धारूहेड़ा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हाेने से पहले मुख्यमंत्री ने भिवाड़ी और धारूहेड़ा शहर में मौके पर जाकर गंदे पानी का जायजा भी लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भिवाड़ी की तरफ से गंदा पानी धारूहेड़ा की ओर छोड़ने पर करीब दो साल पहले एनजीटी ने राजस्थान सरकार पर 45 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया था, लेकिन उस पर राजस्थान ने कोर्ट से स्टे लिया हुआ है। अब इस स्टे को हटवाने के लिए हरियाणा सरकार सुप्रीम कोर्ट जाएगी और भिवाड़ी की तरफ से आने वाले गंदे पानी को हर हाल में रुकवाने का काम करेगी। धारूहेड़ा के लोगों के जीवन से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। राजस्थान सरकार को इस मामले में उचित कार्रवाई के लिए सात दिन का नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष्मान भारत योजना का पात्र व्यक्तियों को मिल रहा लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आयुष्मान भारत योजना चलाई गई है। यदि यह योजना शुरू नहीं होती तो पैसे के अभाव में न जाने कितने लोगों को परेशानी उठानी पड़ती। प्रदेश सरकार ने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाया और चिरायु हरियाणा योजना की शुरुआत की।


इसके तहत आय सीमा को 1 लाख 20 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख 80 हजार रुपये किया, जिससे इस योजना में 15 लाख परिवार और जुड़े हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत 811 चिरायु कार्ड बनाए गए हैं, जिनमें 26 पात्र लाभार्थियों के इलाज पर 6 लाख 86 हजार रुपये की राशि खर्च की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed