फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CM gifted development schemes worth 176 crore In Rewari, inauguration in presence of Public Health minister

Rewari: सीएम ने 176 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात, जन स्वास्थ्य मंत्री की उपस्थिति में हुआ उद्घाटन

Wed, 24 Jan 2024 11:58 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 24 Jan 2024 11:58 AM IST
सार

रेवाड़ी शहर के फाटक नंबर 3 व 59 पर 86 करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले रेलवे ओवरब्रिज आधारशिला रखी गई। मुख्यमंत्री द्वारा 42.7 करोड़ रुपए की लागत से रेवाड़ी के कुंड-खोल-मंदौला मार्ग पर करीब 19 किलोमीटर सडक़ व 46.19 करोड़ की लागत से रेवाड़ी शहांजापुर रोड का उद्घाटन भी किया गया।

विज्ञापन
CM gifted development schemes worth 176 crore In Rewari, inauguration in presence of Public Health minister
जन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेवाड़ी जिला मुख्यालय पर हरियाणा के जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल की उपस्थिति में उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह का आयोजन हुआ। रेवाड़ी के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्चुअल माध्यम से करीब 176 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की मनोहर सौगात दी है। समारोह में विधायक कोसली गय लक्ष्मण यादव, हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन डॉ. अरविंद यादव, डीसी राहुल हुड्डा, भाजपा प्रवक्ता वंदना पोपली, पीपीपी कॉर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला व सुनील मूसेपुर मौजूद रहे।

विज्ञापन


आठ विकास योजनाओं का उद्घाटन व एक परियोजना का किया शिलान्यास 
रेवाड़ी शहर के फाटक नंबर 3 व 59 पर 86 करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले रेलवे ओवरब्रिज आधारशिला रखी गई। मुख्यमंत्री द्वारा 42.7 करोड़ रुपए की लागत से रेवाड़ी के कुंड-खोल-मंदौला मार्ग पर करीब 19 किलोमीटर सडक़ व 46.19 करोड़ की लागत से रेवाड़ी शहांजापुर रोड का उद्घाटन भी किया गया। 
विज्ञापन


नवनिर्मित पशु चिकित्सालय भवनों का किया उद्घाटन 
पशुपालन विभाग की ओर से गांव गुरावड़ा में 34.76 करोड़ की लागत से, गांव निमोठ में 32.88 करोड़ रुपए की लागत से, गांव औलांत में 32.88 करोड़ की लागत से, गांव जाड़रा में 32.58 करोड़ की लागत से, गांव बवाना गुर्जर में 31.68 करोड़ की लागत से तथा गांव दड़ौली में 31.68 करोड़ की लागत से नवनिर्मित पशु चिकित्सालय भवनों का उद्घाटन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed