{"_id":"60393a6a8ebc3e8ca1058ab8","slug":"cloth-showroom-stolen-money-rewari-news-rtk597383847","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ों के शोरूम से तीन लाख की नकदी व लाखों रुपये का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ों के शोरूम से तीन लाख की नकदी व लाखों रुपये का सामान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैनाबाद-डहीना रेलवे स्टेशन के पास चोर एक कपड़े के शोरूम के पीछे बने रोशनदान को तोड़कर लाखों रुपये की नकदी के अलावा ब्रांडेड सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव ढाणी ठेठरबाढ़ निवासी शमशेर सिंह ने जैनाबाद रेलवे फाटक के पास कपड़ों की दुकान कर रखी है। चोरों ने दुकान के पीछे बने रोशनदान को तोड़ा और अंदर प्रवेश कर गए। मुंह पर नकाब और हाथ में दस्ताने पहने बदमाश ने दुकान के अंदर से तीन लाख रुपये की नकदी व लाखों रुपये के कपड़े चोरी कर लिए। चोर दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।
डीलर के लिए लाया था तीन लाख रुपये की नकदी
दुकानदार तीन लाख रुपये की नकदी डीलर को देने के लिए लाया था। दुकान बंद करते समय नकदी वहीं गल्ले में भूल गया था। सुबह दुकान पर पहुंचा तो शटर से लेकर लॉक सब कुछ ठीकठाक मिले, लेकिन अंदर घुसा तो छत के ऊपर लगी फॉरसिलिंग उखड़ी दिखी तथा उसके साथ बना रोशनदान टूटा हुआ था। दुकान के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। शमशेर ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।