फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Civil Hospital's Blood Bank Awaits SDP Machine

Rewari News: एसडीपी मशीन के इंतजार में नागरिक अस्पताल का ब्लड बैंक

Thu, 19 Mar 2026 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 19 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Civil Hospital's Blood Bank Awaits SDP Machine
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) मशीन लगाने की मांग लंबे समय से लंबित है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से कई बार मुख्यालय को डिमांड भेजी जा चुकी है लेकिन अब तक इसकी मंजूरी नहीं मिल पाई है। ऐसे में डेंगू सहित अन्य बीमारियों के दौरान प्लेटलेट्स की बढ़ती मांग के बीच मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एसडीपी मशीन के जरिए एक ही डोनर से सीधे प्लेटलेट्स निकाले जा सकते हैं। यह प्रक्रिया करीब एक घंटे में पूरी हो जाती है। मशीन डोनर के शरीर से ब्लड लेकर उसमें से प्लेटलेट्स अलग कर लेती है और शेष ब्लड को दूसरी तरफ से वापस शरीर में पहुंचा देती है। इस प्रक्रिया के बाद डोनर 72 घंटे में दोबारा प्लेटलेट्स देने के लिए तैयार हो जाता है।
विज्ञापन


एसडीपी से तेजी से बढ़ता है प्लेटलेट्स काउंट
ब्लड बैंक विशेषज्ञों के अनुसार एसडीपी विधि से प्राप्त प्लेटलेट्स मरीज के लिए अधिक प्रभावी होती हैं। एक यूनिट एसडीपी चढ़ाने पर मरीज में प्लेटलेट्स काउंट 50 से 60 हजार तक बढ़ जाता है। इसके विपरीत रैंडम डोनर प्लेटलेट्स विधि में प्लेटलेट्स निकालने में करीब छह घंटे का समय लगता है और एक यूनिट से मात्र पांच हजार तक ही प्लेटलेट्स काउंट बढ़ पाता है। आरडीपी में कई यूनिट चढ़ानी पड़ती हैं जिससे रिएक्शन का खतरा भी बना रहता है जबकि एसडीपी में यह खतरा काफी कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



संक्रमण का खतरा कम, मरीज को बेहतर राहत
ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. संदीप यादव के अनुसार एसडीपी तकनीक में रक्त ट्रांसफ्यूजन से होने वाली बीमारियों का खतरा भी कम रहता है क्योंकि इसमें एक ही डोनर से प्लेटलेट्स ली जाती हैं। इससे मरीज में प्लेटलेट्स का सर्वाइवल बेहतर होता है और डेंगू जैसी बीमारी में तेजी से सुधार देखने को मिलता है।


पिछले साल मुख्यालय को ब्लड बैंक में एसडीपी मशीन लगाने के लिए डिमांड भेजी गई थी जो अब तक लंबित है। अगर यह मशीन उपलब्ध होती तो डेंगू प्रभावित मरीजों में प्लेटलेट्स को तेजी से बढ़ाने में मदद मिलती।
- डॉ. संदीप यादव, इंचार्ज, ब्लड बैंक, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed