फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   City Council website not updated for three years

Rewari News: तीन वर्ष से अपडेट नहीं हुई नगर परिषद की वेबसाइट

Tue, 25 Jun 2024 03:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 25 Jun 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
City Council website not updated for three years
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी । डिजिटल युग में जहां लोग आनलाइन सेवा पर निर्भर होते जा रहे हैं वहीं कुछ विभागों की वेबसाइट अपडेट न होने के कारण लोगों को पुरानी सूचनाएं मिल रही हैं। रेवाड़ी नगर परिषद की वेबसाइट अपडेट नहीं होने से 3 वर्ष से लोगों को पुरानी सूचनाएं मिल रही हैं।
नगर परिषद की वेबसाइट पर डीएमसी, ईओ, एमई सहित कई अन्य पुराने कर्मचारियों का विवरण दिखाई दे रहा है जबकि इन अधिकारियों का यहां से बहुत पहले तबादला हो चुका है। नगर परिषद की वेबसाइट आखिरी बार 6 जून 2021 को अपडेट की गई थी। इसके बाद अधिकारियों ने वेबसाइट को खोलकर भी नहीं देखा। अर्बन लोकल बॉडी की ओर से सरकारी योजनाओं और आमजन से जुड़े आदेशों के पत्र नगर परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किए जाते हैं।
विज्ञापन

यूएलबी की ओर से शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए कई प्रकार की योजनाएं लागू की गई हैं। सरकार के आदेश के अनुसार लोगों को इन योजनाओं की जानकारी देनी जरूरी है, लेकिन नगर परिषद के अधिकारी इसको लेकर गंभीर नहीं हैंं। नगर परिषद क्या-क्या कार्य करती है, अधिकारियों के संपर्क नंबर क्या हैं, यूएलबी की ओर से नए आदेश क्या हैं, इस प्रकार की कोई भी जानकारी नगर परिषद की वेबसाइट पर फिलहाल उपलब्ध नहीं है। अन्य कई प्रकार की जानकारियां होनी चाहिए जो नगर परिषद की वेबसाइट पर अपलोड नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार नगर पालिका धारूहेड़ा की वेबसाइट आखिरी बार 29 दिसंबर 2023 को अपडेट की गई थी। इसके बाद वेबसाइट अपडेट नहीं हुई है। धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। यहां पर लोगों को नगर पालिका से जुड़े कार्यों के लिए आना जाना लगा रहता है। वेबसाइट का अपडेट ना होना लोगों को काफी परेशानी में डाल रहा है। अधिकारियों के नंबर भी यहां पुराने ही हैं।

बावल नपा की वेबसाइट 2021 में आखिरी बार हुई थी अपडेट

बावल नगर पालिका की वेबसाइट भी अपडेट नहीं हुई है। यह वेबसाइट अंतिम बार 30 जून 2021 को अपडेट की गई थी। उसके बाद से यहां पर सभी जानकारियां पुरानी है। बावल भी औद्योगिक क्षेत्र है। नगर पालिका की वेबसाइट का अपडेट ना होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। यहां पर भी अधिकारियों के नंबर गलत हैं।
------

वेबसाइट पर पुरानी सूचनाएं होने से लोग परेशान

राजेश, मुकेश, रामपाल ने बताया कि नगर परिषद की वेबसाइट पर पुरानी सूचनाएं होने की वजह से शहर के लोग गुमराह हो रहे हैं। अधिकारियों के नंबर तक पुराने हैं। अगर किसी अधिकारी का नंबर भी चाहिए होता है तो उसके लिए नगर परिषद जाना पड़ता है। डिजिटल के दौर में लोगों को केवल परेशान किया जा रहा है। जबकि पूरा सिस्टम ऑनलाइन होना चाहिए। उसके बावजूद व्यवस्था होने पर भी सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा है।


वर्जन :

यूएलबी वेबसाइट का अपडेट मुख्यालय से होता है। जिले से इसका कुछ भी लेना-देना नहीं है। फिर भी इस बारे में मुख्यालय को अवगत कराया जाएगा ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। -प्रवीण, सचिव, नगर परिषद रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed