{"_id":"66ef56fc7d03c97a1f0ed397","slug":"chiranjeevs-family-has-been-serving-people-for-50-years-tej-pratap-rewari-news-c-198-1-rew1001-209644-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिरंजीव का परिवार 50 वर्ष से लोगों की कर रहा सेवा : तेजप्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिरंजीव का परिवार 50 वर्ष से लोगों की कर रहा सेवा : तेजप्रताप
Sun, 22 Sep 2024 05:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 11रेवाड़ी। धारूहेड़ा में रोड शो करते तेजप्रताप व चिरंजीव राव। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजप्रताप ने शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव के समर्थन में रेवाड़ी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान खरखड़ा व धारूहेड़ा में जनसभाएं कीं।
तेजप्रताप यादव ने कहा कि चिरंजीव राव का परिवार 50 वर्ष से लोगों की सेवा कर रहा है। हरियाणा का यह चुनाव एक धर्म युद्ध की तरह है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जब चिरंजीव राव के पिता कैप्टन अजय सिंह यादव मंत्री थे, तब अनेक कार्य धारूहेड़ा व रेवाड़ी में हुए थे लेकिन पिछले 10 वर्षों में एक भी कार्य यहां नहीं हो सका। आपने हमारा भी कार्यकाल देख लिया और भाजपा का भी। इसलिए अब फैसला जनता को करना है। चिरंजीव राव ने कांग्रेस की सात गारंटी गिनाई। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी अनुष्का राव की शादी चिरंजीव राव से हुई है और तेजप्रताप, चिरंजीव राव के साले हैं।