फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Children who have dropped out of school will get special training at seven centres.

Rewari News: पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को मिलेगा सात केंद्रों पर विशेष प्रशिक्षण

Thu, 30 Nov 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 30 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Children who have dropped out of school will get special training at seven centres.
रेवाड़ी। जिले में किसी कारणवश पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों का विशेष प्रशिक्षण कराया जाएगा। इसके लिए विभाग ने एमआईएस पोर्टल पर एक विशेष ट्रेनिंग सेंटर (एसटीसी) श्रेणी में पंजीकरण का आदान-प्रदान किया है। इन्हें तुरंत ही विशेष ट्रेनिंग सेंटर में भेजा जाएगा। जिले में 7 विशेष केंद्रों पर इन बच्चों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग की ओर से मौजूदा समय में विशेष ट्रेनिंग सेंटर में बच्चों के दाखिले को लेकर सर्वे कराया जा रहा है। इसके तहत आउट ऑफ स्कूल और पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों की तलाश की जाती है। पहले स्कूल स्तर पर ड्रॉपआउट बच्चों के डाटा तैयार होंगे। फिर स्कूल स्तर से यह रिपोर्ट क्लस्टर स्तर पर जाएगी, जहां रिपोर्ट का विश्लेषण कर क्लस्टर स्तर की एक रिपोर्ट तैयार होगी। फिर क्लस्टर से रिपोर्ट ब्लॉक स्तर पर भेजी जाएगी। फिर यह जिले की रिपोर्ट बनेगी, जो निदेशालय भेजी जाएगी। इस सर्वे में जो भी बच्चे मिलेंगे, उनको स्कूलों के अलावा विशेष केंद्रों में भी दाखिले करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


मजबूरी में स्कूल छोड़ते हैं बच्चे

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अधिकतर बच्चे मजबूरी में ही स्कूल छोड़ते हैं। कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं, जो गलत संगत में पड़कर स्कूल छोड़ देते हैं। ऐसे में इन सभी बच्चों की काउंसिलिंग की जाएगी और मुख्य वजह क्या है व ड्रॉपआउट रहने के कारणों का पता लगाया जाएगा। विभाग की इस पहल से बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। जो बच्चे करियर खो बैठे करियर को संवारने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को मिलेगी परिवहन सुविधा

बच्चों को स्कूल तक आने-जाने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए सरकार ने योजना बनाई है। गांव से 1 किलोमीटर की दूरी से अधिक पर स्थित स्कूलों में आने-जाने के लिए सरकार की ओर से बच्चों को परिवहन की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक स्कूल में एक शिक्षक को स्कूल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर के रूप में नामित किया जाए, जिसका कार्य ऐसे बच्चों के साथ समन्वय स्थापित करना होगा। इसी प्रकार, ब्लॉक स्तर पर भी एक स्कूल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर (एसटीओ) नामित किया जाएगा, जो ब्लॉक में स्थित स्कूलों के एसटीओ के साथ समन्वय स्थापित कर परिवहन की सुविधा सुनिश्चित करने का कार्य करेगा।
-----

कोट
जिले में 7 विशेष केंद्रों पर इन बच्चों को शिक्षित किया जाएगा। मौजूदा समय में ड्राप आउट बच्चों को लेकर सर्वे विभाग की ओर से कराया जा रहा है।

-महेंद्र सिंह, डीपीसी, समग्र शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed