फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Children learned the art of living a happy life in the workshop

बच्चों ने कार्यशाला में खुशनुमा जीवन जीने की कला सीखी

Thu, 14 Apr 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Children learned the art of living a happy life in the workshop
रेवाड़ी। एनजीओ एनॉन ने होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में विभिन्न आयु वर्ग के छात्रों के लिए अहम विषयों पर चरणबद्ध कार्यशालाएं आयोजित कीं गईं। इसमें छात्र शक्ति के अलावा शिक्षक शामिल हुए। इस दौरान बच्चों ने खुशनुमा जीवन जीने की कला सीखी।
विज्ञापन

कार्यशाला में उक्त एनजीओ की निदेशिका आरती गिरधर और उनकी सहयोगी दीपा चौधरी, शम्मी पुथ्री एवं प्राची विश्वास ने प्राइमरी वर्ग के छात्राओं की शारीरिक सुरक्षा के मद्देनजर संवेदनशील अंगों की जानकारी देने के साथ बच्चों को अच्छे और बुरे स्पर्श की जानकारी दी। वरिष्ठ वर्ग के छात्रों के साथ बातचीत में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बच्चों की मानसिक, शारीरिक और व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से यह अनुमान लगाया है कि वे यथार्थ से दूर काल्पनिक दुनिया में रहने लगे हैं। तकनीकी विकास के युग में बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखना असंभव है, मगर उनके हित के लिए जरूरी है कि अब पढ़ाई केवल पठन-पाठन कक्ष तक सीमित नहीं रहे, बल्कि इसे सामान्य जीवन और वातावरण के नजदीक लाया जाए। कक्षा में छात्रों को मानसिक और शारीरिक रूप से रचनात्मक एवं क्रियात्मक गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाए। ताकि वे कल्पना की दुनिया से बाहर निकलकर अपना व्यक्तित्व विकास कर समाज में खुद को समायोजित कर सकें। कार्यशाला में स्कूल निदेशक अनिरुद्ध सचदेवा के अलावा प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, प्राइमरी इंचार्ज आदि शामिल हुए। सचदेवा ने सबका आभार जताते हुए आशा जताई कि यह कार्यशाला सभी आयु वर्ग के छात्रों के व्यवहार को सार्थक और सकारात्मक दिशा देने में सहायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed