{"_id":"6abd501a4de727c9f807e599","slug":"children-and-women-participated-in-the-aangan-milan-utsav-rewari-news-c-198-1-rew1001-246360-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आंगन मिलन उत्सव में बच्चों और महिलाओं ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आंगन मिलन उत्सव में बच्चों और महिलाओं ने लिया भाग
Wed, 30 Sep 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन सुरेंद्र कुमार यादव कार्यक्रम की शुरूआत करते। विभाग
रेवाड़ी। सेक्टर-3 हाउसिंग बोर्ड और राधास्वामी कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों एवं हाउसिंग बोर्ड स्थित क्रैच में आंगन मिलन उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्य अतिथि समाजसेवी कैप्टन सुरेंद्र कुमार यादव रहे।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तारा देवी ने बताया कि लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं एवं विभागीय गतिविधियों की जानकारी पहुंचाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करने के साथ उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास करना है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों और महिलाओं के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस अवसर पर समाजसेवी विजयपाल और इंस्पेक्टर कृष्ण यादव भी मौजूद रहे।