फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Children and women enjoyed swinging in the park and also flew kites

Rewari News: बच्चों व महिलाओं ने पार्क में झूला झूलने के साथ-साथ पतंग भी उड़ाई

Sun, 27 Jul 2025 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Children and women enjoyed swinging in the park and also flew kites
फोटो : 3तीज पर झूला झूलते बच्चे। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। शहर के भाड़ावास गेट स्थित अभिराज सांस्कृतिक संस्था की तरफ से तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने हाथों पर मेहंदी, घेवर व मिठाइयों का आनंद लिया। पार्क में झूला झूलने के साथ-साथ पतंग भी उड़ाई। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी धर्मबीर बल्डोदिया ने हरियाली तीज पर बच्चों को चाइनीस मांझा प्रयोग न करने व सावधानी बरतने के साथ-साथ प्रेम के प्रतीक तीज पर्व की शुभकामनाएं दी। संस्था के निदेशक अभिषेक सैनी ने कहा है कि भारत त्योहारों का देश है जहां पर सभी त्योहार बड़ी धूमधाम व खुशी के साथ बनाए जाते हैं। तीज को हरियाली तीज व कजली तीज के नाम से भी जाना जाता है। तीज का त्योहार भगवान शिव और देवी पार्वती के पुनर्मिलन की याद में मनाया जाता है और विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए तीज का व्रत रखती हैं। इस अवसर पर समाजसेवी ईश्वरीय प्रसाद, आरके शर्मा, राजेश भगत, शालू सैनी, प्रिया, दिव्या, निशा ,पायल, खुशी, प्राची, दुर्विक आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed