फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Child marriage persists even after 75 years of independence: Manju

आजादी के 75 वर्ष बाद भी बाल विवाह कायम: मंजू

Thu, 02 May 2024 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 02 May 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Child marriage persists even after 75 years of independence: Manju
रेवाड़ी। राजकीय स्कूल में विद्या​र्थियों को बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूक करती प्राचार्य मंजू
रेवाड़ी। गांव बगथला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य मंजू बाई की अध्यक्षता में बाल विवाह की रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी बाल विवाह जैसी बुराई कायम है। यह चिंता का विषय है।
विज्ञापन

समाजशास्त्री हर्ष कुमार ने बताया कि कोई भी व्यक्ति बाल विवाह में शामिल हो रहा है वह भी उतना ही जिम्मेदार है कि जितना की माता-पिता, अभिभावक। इस प्रकार के आयोजनों का बहिष्कार किया जाएगा। गांव की सरपंच अंजू देवी ने बताया कि गांव में यदि कोई बाल विवाह कर रहा है तो उसकी सूचना उनके पास पहुंचाए। बाल विवाह को रुकवा दिया जाएगा। राजबाला ने बताया कि विवाह से ज्यादा जरूरी है कि बच्चों को शिक्षित करो। फिर यह बुराई समाप्त हो जाएगी। इस अवसर पर पूर्व सरपंच सुखराम, डॉ. नूतन, विमल यादव, कानूनी साक्षरता प्रभारी देवी सिंह, राज्य पुरस्कार से सम्मानित राजेंद्र कुमार, विनोद कुमार, पुष्पा देवी, मुख्याध्यापक परमानंद, शेर सिंह, आंगनबाड़ी, मिड डे मील वर्कर सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed