{"_id":"63c83b8b78c8ae23f544d0e4","slug":"child-forced-to-go-to-school-in-bone-chilling-cold-rewari-news-rtk6697022127-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हाड़ कंपा देने वाली ठंड में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हाड़ कंपा देने वाली ठंड में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। शीतकालीन अवकाश के बावजूद छोटे बच्चे ठिठुरते हुए निजी स्कूलों में पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि सरकार की ओर से सरकारी व निजी विद्यालयों में 21 जनवरी तक अवकाश घोषित किया हुआ है, लेकिन ज्यादातर निजी स्कूलों में नियम विरुद्ध पढ़ाई जारी है। मंगलवार को बावल में एसडीएम ने खुले प्राइमरी स्कूलों पर कार्रवाई की थी। इसे बावजूद भी स्कूल संचालकों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा।
जिला में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले एक पखवाड़े की बात करें तो जिले में न्यूनतम पारा लगातार गिरावट दर्ज करा रहा है। इसके बीच कड़ाके की सर्दी में स्कूल पहुंचना छोटी कक्षाओं के बच्चों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। कड़ाके की ठंड व घने कोहरे के कारण वजह से लगातार हादसे भी हो रहे हैं। कोसली क्षेत्र में दो स्कूल बसें हादसे के कारण क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इसके बाद भी स्कूल संचालक अपनी मनमानी कर रहे हैं।
----------
विभाग ने अभी तक नहीं की कोई कार्रवाई
विभाग के अधिकारियों ने स्कूलों का निरीक्षण तो किया है, लेकिन किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में विभाग की लापरवाही का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतान पड़ रहा है। ऐसे हर साल देखने केे मिलता है। अधिकारियों की ओर से नोटिस दिए जाते हैं, लेकिन इसके बाद ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड में पार्क में पढ़ाए जा रहे मासूम
शहर के सेक्टर चार के पार्क में लगाई जा रही निशुल्क कक्षाओं में भी संचालकों की ओर लापरवाही सामने आई है। यहां भी ठंड में पार्क में जमीन पर चटाई बिछा कर बच्चों की कक्षाएं लगाई जा रही हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग के आदेशों की पालना यहां भी नहीं की जा रही है।
वर्जन
मेरे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है। कुछ शिकायतें आई थीं, जिन पर कार्रवाई की गई है। अगर किसी स्कूल की शिकायत आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही प्रत्येक खंड के शिक्षा अधिकारियों को कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए हैं।
-नसीब सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।