फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Chief Minister's thanksgiving rally in Kosli on 25th

Rewari News: कोसली में मुख्यमंत्री की धन्यवाद रैली 25 को

Fri, 20 Dec 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 20 Dec 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's thanksgiving rally in Kosli on 25th
फोटो: 30रेवाड़ी। कोसली में मुख्यमंत्री की धन्यवाद रैली को बनाए गए स्थल का निरीक्षण निरीक्षण क
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। कोसली स्थित अनाज मंडी में 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह धन्यवाद रैली को संबोधित करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. वंदना पोपली ने बताया कि चुनाव के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश में धन्यवाद रैली कर जनता का धन्यवाद कर रहे हैं। रैली की तैयारियां शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। पदाधिकारियों ने रैली स्थल का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व प्रदेश महामंत्री वीर कुमार यादव, पंचायती राज प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक व पूर्व जिला अध्यक्ष मा. हुकुमचन्द यादव, बलजीत यादव, शारदा यादव, नीतू चौधरी, पं. हिमांशु पालीवाल, एडवोकेट मुकेश रंगा सहित अनेक पदाधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं, जिला अध्यक्ष डाॅ. वन्दना पोपली ने बताया कि उसी दिन 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां भी जोरो-शोरों से शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed