रेवाड़ी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, प्रदूषण विभाग व फायर विभाग की संयुक्त टीम की तरफ से नसियाजी रोड शांति नगर स्थित एक मेटल औद्योगिक इकाई का औचक निरीक्षण किया गया। टीम में एसडीओ सुधीर बल्हारा प्रदूषण विभाग से एसडीओ सुधीर बल्हारा, नगर परिषद के लाइसेंस क्लर्क हरकेश कुमा, फायर विभाग से एएफओ मामचंद एवं बिजली निगम से एसडीओ मनीष सनवाल मौजूद रहे।
मौके पर फर्म संचालक हरिओम वर्मा हाजिर मिला। साथ लेकर औद्योगिक इकाई का निरीक्षण किया गया। यहां पीतल बनाने का कार्य किया जा रहा था और पीतल को गलाने की भट्टी व 2 मशीनें लगी हुई मिलीं। करीब 14 से 15 मजदूर भी कार्य करते पाए गए। इस दौरान फर्म संचालक हरिओम वर्मा मौके पर औद्योगिक इकाई चलाने से सम्बंधित एनओसी व अन्य कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही कर सका। इस संबंध में प्रदूषण विभाग द्वारा स्पाॅट इंस्पेक्शन मीमो तैयार किया गया। नगर परिषद, प्रदूषण विभाग व फायर विभाग द्वारा नोटिस जारी करने के बाद विभागों द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। बिजली विभाग द्वारा एलएल-1 फार्म भरा गया, मौके पर बिजली का लोड ठीक पाया गया, कोई बिजली चोरी होनी नही पाई गई।