फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Chief Minister's flying squad raids the warehouses of two sweets stores

दो मिष्ठान भंडार के गोदामों पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता का छापा

Tue, 18 Oct 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raids the warehouses of two sweets stores
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने सोमवार को बावल के गांव बनीपुर व रायपुर में दो मिष्ठान भंडार के गोदामों पर छापा मारकर कार्रवाई की। जांच में दोनों ही मिष्ठान भंडारों पर लाइसेंस नहीं मिले। टीम ने दोनों गोदाम पर कार्रवाई करते हुए खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। इस दौरान एक गोदाम से 51 क्विंटल रसगुल्ले, 35 किलोग्राम छेना व 2 क्विंटल खोया किया बरामद
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खाद्य सुरक्षा एवं औषधीय प्रशासन की टीम ने गांव बनीपुर स्थित अमर गणेश स्वीट्स पर कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा औषधीय प्रशासन के अधिकारी दीपक चौधरी, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के एसआई सतेन्द्र, एसआई बलजीत व एचसी तेजपाल की टीम ने मिष्ठान भंडार से 51 क्विंटल रसगुल्ले, 35 किलोग्राम छेना व 2 क्विंटल खोया बरामद किया है। उधर, टीम के सदस्य एएसआई सचिन, बलजीत व तेजपाल की टीम ने गांव रायपुर स्थित निर्मला रसगुल्ला भंडार एंड डेयरी फार्म से 15 क्विंटल रसगुल्ले, एक क्विंटल छेना व 7 क्विंटल खोया बरामद किया है। दोनों ही मिष्ठान भंडारों से मिठाइयों के सैंपल लिए गए, जो जांच के लिए लैब भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed