फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Chief Minister honored the winners of the State Youth Festival

Rewari News: राज्य युवा महोत्सव के विजेताओं को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Thu, 09 Jan 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 09 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister honored the winners of the State Youth Festival
फोटो: 09रेवाड़ी। राज्य युवा महोत्सव में प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित करते म
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पलवल में पिछले दिनों आयोजित राज्य युवा महोत्सव में लोक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के विजेता हरियाणा के दल को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए रवाना किया। राज्य युवा महोत्सव सभी प्रतिभागियों ने लोकनृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। अब 10 से 12 जनवरी तक नई दिल्ली में राष्ट्रीय युवा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, स्वरोजगार के अवसर मुहैया कराने के लिए प्रदेश सरकार युवाओं के साथ है।
विज्ञापन

प्रतिभागियों में छात्रा एकता, विधि, अंजलि, अंशुल, निर्मला, गीता, सिमरन, संजोगिता, हेमलता, पिंकी राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हरियाणा दल का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर जेपी यादव एवं कुलसचिव प्रोफेसर तेज सिंह ने सभी प्रतिभागियों को कड़ी मेहनत के साथ अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया एवं शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed