फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Chhavi became the head of the Roadways Employees Union Federation

छवि बने रोडवेज कर्मचारी यूनियन महासंघ के प्रधान

Sat, 11 Sep 2021 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Chhavi became the head of the Roadways Employees Union Federation
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन समिति के चुने गए नए पदाधिकारी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित रोडवेज कर्मचारी यूनियन की ओर से कार्यशाला परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता राज्य प्रधान ओमप्रकाश ग्रेवाल ने की।
विज्ञापन

प्रधान ने कहा कि सरकार ने रोडवेज बेड़े में नई बसों को शामिल करने का निर्णय लिया है। इसके लिए नई बसों की खरीद का ऑर्डर भी जारी कर दिया है। यह कर्मचारियों की एकजुटता की जीत है। हमें आगे भी एकजुट होकर काम करने होंगे, ताकि रोडवेज का निजीकरण होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन

बैठक में जिलास्तरीय कार्यकारिणी को लेकर विचार विमर्श किया गया। तत्पश्चात चुनाव अधिकारी वरिष्ठ राज्य उपप्रधान दिलबाग सिंह, कार्यकारिणी सदस्य सुरेश कुमार व दीपक बल्हारा की देखरेख में चुनाव कराए संपन्न कराए गए। इसमें सर्वसम्मति से परिचालक छवि कुमार ढ़ाणा को प्रधान व नरेंद्र दखौरा को चेयरमैन नियुक्त किया गया। वहीं चालक विनय कुमार को सचिव, चालक महेंद्र सिंह को उपप्रधान, परिचालक प्रीतम सिंह को सह सचिव, पवन कुमार को कोषाध्यक्ष, परिचालक रवि कुमार को ऑडिटर, अमित सिंह को प्रेस प्रवक्ता, नवीन कुमार को सलाहकार और नरेंद्र दखोरा को चेयरमैन नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने राज्य कार्यकारिणी का धन्यवाद करते हुए कर्मचारियों के हित में कार्य करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर तालमेल कमेटी के प्रधान कैलाशचंद, देवेंद्र तिवाड़ी, प्रधान बीरसिंह यादव, राजपाल यादव, रवि कुमार यादव, राजेद्र टीकंला, धर्मबीर खोड़, प्रवीन कुमार, रविंद्र कुमार, नवीन कुमार, मुकेश यादव व जीतू औंलात सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed