{"_id":"65de1fd401d8339e3f0b2c2b","slug":"check-your-name-in-the-voter-list-dc-told-the-method-rewari-news-c-198-1-rew1001-201344-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मतदाता सूची में चेक करें अपने नाम, डीसी ने बताया तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मतदाता सूची में चेक करें अपने नाम, डीसी ने बताया तरीका
Tue, 27 Feb 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 27 Feb 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने बताया कि 18वीं लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही समय शेष बचा है। भारत चुनाव आयोग ने मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पहले ही कर दिया है और मतदाताओं को इसमें अपना नाम सहित अन्य विवरण जांचने के लिए अंतिम मौका दिया है।
सभी मतदाता समय रहते अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में अपने नाम का अवलोकन कर लें ताकि उन्हें मतदान करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में अपना नाम ऑनलाइन अपने कंप्यूटर या मोबाइल से चैक कर सकते हैं। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने के लिए आपको अपने राज्य एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के नाम, अपना प्रथम एवं अंतिम नाम, जन्म तिथि और आयु इत्यादि की जानकारी देनी होगी।